{"_id":"350587fc153e48878c51bd687e5ed061","slug":"sdm-ouster-captures","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने पंचायती भूमि से कब्जा हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने पंचायती भूमि से कब्जा हटवाया
फतेहाबाद/ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2013 09:57 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के जिला फतेहाबाद के गांव महमड़ा में कुछ लोगाें ने पंचायती जमीन पर खोखे रखकर अवैध कब्जा कर लिया।
इसकी भनक लगते ही रविवार को नायब तहसीलदार कर्ण सिंह कब्जा हटवाने के लिए गांव में पहुंचे, लेकिन ग्रामीणाें ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
नायब तहसीलदार ने इसकी सूचना एसडीएम बलजीत सिंह को दी। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर पुलिस बल की मदद से कब्जा खाली करवा लिया।
गांव महमड़ा के निकुआना रोड पर पंचायती भूमि है। इस भूमि पर पंचायत ने कई दुकानें बनाकर उन्हें किराए पर दे रखा है।
बताया गया है कि गांव के कुछ प्रभावशाली लोगाें ने इन दुकानाें के साथ लगती जमीन पर शनिवार रात को खोखे रखकर भूमि पर कब्जा कर लिया।
इसकी भनक रविवार को जब नायब तहसीलदार कर्ण सिंह को लगी तो उन्हाेंने मौके पर पहुंचकर कब्जा खाली करवाने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन की इस कार्रवाई का कुछ लोगाें ने विरोध करना शुरू कर दिया।
नायब तहसीलदार ने इसकी सूचना एसडीएम बलजीत सिंह को दी। एसडीएम बलजीत सिंह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और खोखे को वहां से हटवाकर कब्जा ले लिया।