फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   sailja direct hit cm

सैलजा ने फिर साधा सरकार पर निशाना

Sun, 06 Oct 2013 12:04 AM IST
हिसार/ब्यूरो
हिसार/ब्यूरो Updated Sun, 06 Oct 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
sailja direct hit cm
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कुमारी सैलजा ने डाबडा चौक पर अपने निवास स्थान पर आयोजित प्रेस वार्ता में हरियाणा सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलित समुदाय को सौ-सौ गज के प्लाट देना प्रस्तावित है, लेकिन उसमें हर जिले में ढेरों अड़चनें आ रही हैं। कहीं पर प्लाटों की रजिस्ट्री नहीं हो रही, कहीं कब्जा नहीं मिल रहा तो कहीं पर जमीन ही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार और प्रशासन को तेजी दिखानी होगी तभी सभी के लिए आशियाने का सपना साकार हो सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हरियाणा में कोई जनाधार नहीं है। कांग्रेस दोबारा सत्ता हासिल करेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग बनाने से पिछड़े वर्ग की समस्याओं का जल्द समाधान किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक शख्स की पूजा करने से मजबूत नहीं होता संगठन : सांसद ईश्वर सिंह
राज्यसभा सांसद ईश्वर सिंह ने केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना को बदल देना चाहिए। इस समय व्यवस्था बदलने की जरूरत है क्योंकि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए कोई मीटिंग नहीं बुलाई। किसी एक व्यक्ति की पूजा करने से संगठन मजबूत नहीं होता। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान को हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग बनवाने में कुमारी सैलजा की अहम भूमिका रही है। हालांकि ये कमीशन चार साल पहले बन जाना चाहिए था। कमीशन बनने से कल्याणकारी योजनाओं का दलितों को पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निदान के लिए प्रत्येक विधायक को अपने क्षेत्र में लोगों की महीने में दो बार समस्याएं जरूर सुननी चाहिए। इस अवसर पर उकलाना के विधायक नरेश सेलवाल, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव योगेश सिहाग, धर्म सिंह पूनिया, जिला उपप्रधान संजीव सहरावत, परमजीत, ओमप्रकाश और जगदीश नेहरा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed