फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rtd. Ias, 2 journalist Will Become Information Commisionar

रिटायर्ड आईएएस, दो पत्रकार बनेंगे सूचना आयुक्त

Wed, 16 Oct 2013 01:54 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला
चंडीगढ़/अमर उजाला Updated Wed, 16 Oct 2013 01:54 AM IST
विज्ञापन
Rtd. Ias, 2 journalist Will Become Information Commisionar
एक रिटायर्ड आईएएस समीर माथुर और दो पत्रकार योगेंद्र गुप्ता, हेमंत अत्री हरियाणा सूचना आयुक्त बनेंगे।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय कमेटी ने मंगलवार को उनके नाम फाइनल कर दिए। अब राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया की मंजूरी के बाद तीनों को शपथ दिलवाई जाएगी।

उच्च स्तरीय कमेटी में मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल भी थीं। विपक्ष के नेता ओमप्रकाश चौटाला जेल में होने के कारण बैठक में नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन



सूचना आयोग में तीन खाली पदों को भरने के लिए लोगों से आवेदन मांगे थे। एक सौ से ज्यादा आवेदकों में आईएएस, वकील, पत्रकार, जज शामिल थे। आईएएस कृष्ण मोहन भी सूचना आयुक्त की दौड़ में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने उन्हें गत 30 सितंबर को रिटायर होने के बावजूद तीन महीने के लिए पुनर्नियुक्ति दे रखी है। आगामी 31 दिसंबर के बाद उन्हें कहीं एडजस्ट किया जाएगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। समीर माथुर 1980 बैच के आईएएस हैं और गत 31 जुलाई को रिटायर होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने उन्हें तीन महीने की पुनर्नियुक्ति दे रखी है।


वे गृह विभाग संभाल रहे हैं। वे छतर सिंह के बैचमेट हैं। छतर सिंह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रह चुके हैं। उनके होते हुए यह तय हो गया था कि माथुर को सूचना आयुक्त बनाया जाएगा। छतर सिंह अब केंद्रीय लोक सेवा आयोग के सदस्य हैं।



पत्रकार योगेंद्र गुप्ता और हेमंत अत्री को मुख्यमंत्री के नजदीकी माना जाता रहा है। दोनों को सूचना आयुक्त बनाए जाने की संभावना अमर उजाला ने पहले ही जता दी थी। हरियाणा सूचना आयोग में पहली बार दो पत्रकार सूचना आयुक्त बनेंगे। पंजाब सूचना आयोग में पहले ही दो पत्रकार सूचना आयुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed