फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Zilla Parishad elections: 35 police teams will do patrolling, three villages given to one team

जिला परिषद चुनाव : 35 पुलिस टीम करेंगी पेट्रोलिंग, एक टीम को दिए गए तीन गांव

Sat, 05 Nov 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad elections: 35 police teams will do patrolling, three villages given to one team
रोहतक। जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव को लेकर पुलिस की 35 पेट्रोलिंग पार्टी तैयार की गई है। हर पार्टी दो या तीन गांव में ही गश्त करेगी। साथ में आला अधिकारियों से लेकर थाना प्रभारी की टीमें भी औचक निरीक्षण करती रहेंगी। क्योंकि जिले में अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 146 तो संवेदनशील केंद्रों की संख्या 125 हो गई है। पहले दोनों की संख्या 100 से कम थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी ने पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक में प्रत्याशियों को देखकर नए सिरे से सुरक्षा की समीक्षा की है। एसपी उदय सिंह मीना ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए राजपत्रित अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनकी सहायता के लिए एक निरीक्षक स्तर के अधिकारी की ड्यूटी लगाई है। चुनाव के दौरान जिला में 35 पेट्रोलिंग पार्टी तैनात रहेंगी। प्रत्येक पेट्रोलिंग टीम को दो या तीन गांव दिए गए हैं। राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारी को एक रिजर्व फोर्स दी गई है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करेंगे। जरूरत पड़ते ही रिजर्व फोर्स भी मौके पर पहुंचेगी। इसके अलावा जिला स्तर पर तीनों सीआईए टीमों की दो रिजर्व फोर्स बनाई गई हैं। डीएसपी मुख्यालय डॉक्टर रविंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला रिजर्व फोर्स काम करेंगी।
विज्ञापन

लगातार संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का दौरा करें अधिकारी
एसपी ने निर्देश दिया है कि सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का दौरा करें। आदर्श आचार संहिता को सख्ती से लागू करे। अवहेलना करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। चुनाव में अवैध रूप से प्रयोग होने वाली शराब व पैसे पर नजर रखी जाए। किसी भी हालत में अनैतिक साधनों का चुनाव पर प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। मीटिंग में एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महम हेमेंद्र सिंह मीणा, सहायक पुलिस अधीक्षक सांपला मेधाभूषण, उप पुलिस अधीक्षक ङॉ रविंद्र, उप पुलिस अधीक्षक विवेक कुंडू, उप पुलिस अधीक्षक यशपाल, उप पुलिस अधीक्षक महेश, उप पुलिस अधीक्षक सुशीला भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed