फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Zero tolerance on ragging in MDU

Rohtak News: एमडीयू में रैगिंग पर जीरो टोलरेंस

Thu, 05 Sep 2024 05:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Zero tolerance on ragging in MDU
रोहतक। रैगिंग के खतरों के बारे में जागरूकता की अलख जगाने के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर मेडिकल बायोटेक्नोलोजी में एंटीरैगिंग दिवस मनाया गया। सीएमबीटी के कार्यवाहक निदेशक डाॅ. हरि मोहन ने कहा कि विद्यार्थियों को भयमुक्त माहौल में जीना चाहिए और अध्ययन करना चाहिए।
विज्ञापन

एमडीयू में रैगिंग पर जीरो टोलरेंस हैं। उन्होंने रैगिंग की रोकथाम एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बनाए गई समितियों की विद्यार्थियों को जानकारी दी। विभाग में रैगिंग-ए साइलेंट किलर विषय पर भाषण प्रतियोगिता व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें विभाग के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्राध्यापक डाॅ. रश्मि भारद्वाज ने किसी भी प्रतिकूल घटना के बारे में जागरूकता और त्वरित रिपोर्टिंग के महत्व को रेखांकित किया। प्राध्यापक डाॅ. अनिल कुमार ने विद्यार्थियों से विभाग में फ्रेंडली वातावरण बनाए रखने और जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed