फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youths in car beat up two friends for asking them to drive properly

Rohtak News: ठीक से गाड़ी चलाने की बात कहने पर कार सवार युवकों ने दो दोस्तों को पीटा

Sun, 03 Nov 2024 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youths in car beat up two friends for asking them to drive properly
रोहतक। मकड़ौली टोल प्लाजा के पास कार सवार युवकों को ठीक से गाड़ी चलाने की बात कहने पर दो दोस्तों के साथ पिटाई की गई। घायलों को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मकड़ौली कलां निवासी विनय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रात करीब 12 बजकर 10 मिनट पर अपने दोस्त विशाल के साथ कार में सवार होकर रोहतक शहर से मकड़ौली टोल के पास जा रहा था। चमारिया गांव के मोड़ पर अचानक एक कार सामने आ गई। उन्होंने कार सवार युवकों से कहा कि ठीक से गाड़ी चलाएं। इस बात पर वे गाली-गलौज करने लगे। वे दूध लेने के लिए टोल के पास कैंटीन की तरफ चले गए। वापस वर्कशॉप पर आए तो करीब 12 बजकर 15 मिनट पर कार सवार युवक आए और दोनों के साथ मारपीट करने लगे। एक युवक ने लोहे की पीपी उठाकर उसके सिर में मार दी। उसी समय एक बीएमडब्ल्यू कार आई। उसमें चार युवक नीचे उतरे और विनय व विशाल को लात व घुसों से मारना शुरू कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 12 बजकर 30 मिनट पर फिर छह आरोपी वापस आए और कार से टक्कर मारी। साथ में पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव का युवक सचिन व अन्य लोग आ गए। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। उसके दोस्त अंकुर ने उन्हें पीजीआई में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी एसआई राकेश गोदारा का कहना है कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। आरोपियों के पकड़ने में आने के बाद पूरे मामले का पता लग सकेगा।

02जेएनडी09: मंडी में आई कपास की फसल। संवाद

02जेएनडी09: मंडी में आई कपास की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed