फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth who escaped after shooting in Kanina of Narnaul, arrested in Rohtak

नारनौल के कनीना में गोली मारकर फरार हुए युवक रोहतक में काबू

Mon, 12 Sep 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth who escaped after shooting in Kanina of Narnaul, arrested in Rohtak
रोहतक। नारनौल के कनीना में गोली मारकर फरार हुए तीन संदिग्ध युवकों को अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने बसंत विहार कॉलोनी से काबू किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को नारनौल पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसपी ने अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश व उसकी टीम की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि शनिवार रात को कंट्रोल रूम ने सूचना दी कि नारनौल के कनीना में युवक को गोली मारने वाले बाइक सवार रोहतक की तरफ फरार हुए हैं। सूचना के बाद रोहतक पुलिस की सभी टीम अलर्ट हो गई। साथ ही सभी थाना पुलिस ने भी सर्च अभियान शुरू कर दिया। इसी बीच बसंत विहार कालोनी में अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी की नेतृत्व में एएसआई प्रदीप व हवलदार प्रदीप की टीम ने एक घर के सामने खड़ी बाइक को देखा। बाइक पर वहीं नंबर लिखा हुआ था, जो कंट्रोल रूम से बताया गया था। पुलिस ने तत्काल तीनों युवकों को काबू किया। युवकों की पहचान संदीप व कल्लू निवासी बहरोड व नरेंद्र निवासी पंचगाव के तौर पर हुई। मामले की सूचना नारनौल पुलिस को दी गई। एसपी उदय सिंह मीना ने कहा कि थाना अर्बन स्टेट की टीम ने सतर्कता करते हुए संदिग्ध युवकों को काबू किया। टीम को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed