फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth of Zirakpur arrested for cheating in the name of insurance policy

बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में जिरकपुर का युवक गिरफ्तार

Sat, 26 Feb 2022 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
Youth of Zirakpur arrested for cheating in the name of insurance policy
रोहतक। बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी व आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में साइबर थाना पुलिस ने पंजाब के जिरकपुर के युवक कैलाश उर्फ सोनी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस आरोपी को यमुनानगर से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पहुंची और अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि महम निवासी अतुल ने 2016 में शिकायत दी थी कि उसके पिता के साथ बीमा पॉलिसी के नाम पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया। सदमे के चलते उसके भाई हिमांशु ने कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला था। महम थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया था। केस को रोहतक रेंज के साइबर थाने की पुलिस को सौंपा गया। मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पता चला कि एक आरोपी पंजाब के पठानकोट निवासी कैलाश उर्फ सोनी अब जिरकपुर में रह रहा था। साथ ही धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में यमुनानगर जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed