फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth of Sanghi village killed by four bullets in Khidwali

खिड़वाली में सांघी गांव के युवक की चार गोलियां मारकर की हत्या

Tue, 20 Apr 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Youth of Sanghi village killed by four bullets in Khidwali
हरिओम। फाइल फोटो - फोटो : RohtakCity
गांव खिड़वाली में गोशाला के पास खेतों में बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने सांघी गांव के युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमलावरों से जान बचाने के लिए युवक कुछ दूर तक भागा। लेकिन हमलावरों ने पीछा कर ताबड़तोड़ चार गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व मृतक के मोबाइल से उसके घर पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव को पीजीआई भिजवाया, जहां परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में राजबीर ने बताया कि वह गांव सांघी पाना बोडान का रहने वाला है। वह दिल्ली पंजाबी बाग थाना में बतौर होमगार्ड की नौकरी करता है। वह तीन भाई थे। सबसे बड़ा वह खुद है। मंझला भाई हरिओम (37) व सबसे छोटा मनीष है। मनीष आरपीएफ में नौकरी करता है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे हरिओम के मोबाइल नंबर से घर पर सूचना मिली की गांव खिड़वाली में गोशाला के पास खेतों में बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने हरिओम की गोलियां मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर छोटा भाई मनीष मौके पर पहुंचा। जहां देखा कि हरिओम खून से लथपथ मृत पड़ा हुआ है। उसके शरीर पर गोलियों के निशान थे। भाई ने यह भी बताया कि हरिओम दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर से पैदल निकला था। हमलावरों ने सड़क से खेतों की तरफ हरिओम का भागते हुए पीछा किया और उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक को चार गोलियां लगनी पाई गई है। इसमें से तीन गोलियां कमर में व एक गोली सिर पर लगी है। वहीं, जांच में यह भी सामने आया कि हरिओम के खिलाफ लूट, धारा 406 सहित तीन मामले दर्ज है। हरिओम की हत्या करने के हमलावर फिलहाल अज्ञात है, जिनकी पहचान के लिए तीन टीमें काम कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सज्जन सिंह, डीएसपी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed