फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth killed with knife in Nigana, case filed against three real brothers

निगाना में चाकू से वारकर युवक की हत्या, तीन सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 11 Jul 2021 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Youth killed with knife in Nigana, case filed against three real brothers
कलानौर खंड के गांव निगाना में एक युवक की शनिवार दोपहर चाकू से वारकर हत्या कर दी गई। वारदात से एक दिन पहले गांव के ही कुछ युवकों से कहासुनी हुई थी। पुलिस ने मृतक के भाई सत्यवान के बयान पर तीन सगे भाइयों तेजबीर, कुलदीप व दलबीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक निगाना गांव निवासी सत्यवान ने दी शिकायत में बताया कि वह दो भाई व चार बहनें है। उसे ताऊ जिलेसिंह ने गोद ले रखा है। जबकि छोटा भाई सुखबीर उर्फ सोनू माता-पिता के साथ ही रहता था। साथ ही खेतीबाड़ी का काम करता था। शुक्रवार को उसके भाई सोनू का गांव के युवक तेजवीर उर्फ सोनू, कुलदीप व दलबीर के साथ झगड़ा हुआ था। शनिवार दोपहर करीब एक बजे आरोपियों ने उसके भाई सुखबीर को घर से बाहर बुलाया। इसके बाद तीनों ने उसके भाई के साथ मारपीट की और तेजधार हथियार से जांघ के पास वार कर दिया। झगड़ा सुनकर उसकी मां व पत्नी रेखा बाहर आई। इस दौरान आरोपी मौके से भाग गए। उसके भाई ने ज्यादा खून बहने के चलते मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसे रेखा ने फोन करके पूरे घटना के बारे में बताया। वह खेत से गांव में पहुंचा और मामले की सूचना कलानौर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। एफएसएल की टीम को बुलाया गया। इसके बाद देर शाम तीन सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed