फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth join social concerns

Rohtak News: सामाजिक सरोकारों से जुड़ें युवा

Sun, 28 Jul 2024 04:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Youth join social concerns
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय स्नातकीय (यूजी) चार वर्षीय/पंचवर्षीय समेकित पाठ्यक्रम इंडक्शन प्रोग्राम शनिवार को संपन्न हो गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न आयामों व कार्यप्रणाली के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संगीतमय आगाज सितार वादन से हुआ। यूआईईटी की प्राध्यापक डाॅ. कविता ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन

सीसीपीसी निदेशक प्रो. दिव्या मल्हान ने कॅरिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की कार्य प्रणाली एवं उपलब्धियों के बारे में बताया। एनएसएस प्रोग्राम की कोआर्डिनेटर डाॅ. सविता राठी ने राष्ट्रीय सेवा योजना व वाईआरसी प्रोग्राम की कोआर्डिनेटर प्रो. अंजु धीमान ने यूथ रेडक्रॉस की गतिविधियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

प्रो. राहुल ऋषि ने परीक्षा कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए परीक्षा संबंधित नियमों से अवगत कराया। खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने विश्वविद्यालय की खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विवि खेल परिसर में उपलब्ध खेल सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो. रणदीप राणा ने बताया कि इस चार दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम के आयोजन का उद्देश्य नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय की कार्य प्रणाली के बारे में अनुकूलन व उनके क्षमता संवर्धन के विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी देना रहा।
निदेशक, सीडीओई व डिजिटल लर्निंग सेंटर प्रो. नसीब सिंह गिल ने डिजिटल लर्निंग सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। ऑनलाइन एजुकेशन के बारे में जागरूक किया। विवेकानंद पुस्तकालय के सूचना वैज्ञानिक डाॅ. सुंदर सिंह तंवर ने विवेकानंद पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों, ऑनलाइन रिसोर्सेज समेत अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

चीफ वार्डन गर्ल्स प्रो. सपना गर्ग व एडिशनल चीफ वार्डन प्रो. दलीप सिंह ने छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताया। सीएलएएस उप निदेशक डाॅ. निधि ने विद्यार्थियों की लैंग्वेज स्किल्स तथा सॉफ्ट स्किल्स डेवलप करने के लिए सीएलएएस के कार्यों के बारे में जानकारी दी। यूआईईटी की प्राध्यापक डाॅ कविता ने मंच संचालन किया। सहायक निदेशक युवा कल्याण डाॅ. प्रताप राठी ने समन्वयन सहयोग दिया। इस मौके पर संकाय डीन, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक व यूजी पाठ्यक्रमों के नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed