{"_id":"65d63f1bd73c8c79a30e22cd","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-himself-500-meters-away-from-imt-police-station-rohtak-news-c-17-roh1020-365605-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आईएमटी थाने से 500 मीटर दूर युवक ने फंदा लगा जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आईएमटी थाने से 500 मीटर दूर युवक ने फंदा लगा जान दी
Wed, 21 Feb 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। आईएमटी थाने से 500 मीटर दूर मानसिक परेशान एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है। थाना आईएमटी प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि बुधवार को किसी ने पेड़ पर शव लटका होने की सूचना दी थी। शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच में इसकी पहचान किलोई निवासी 26 वर्षीय सुमित के रूप में हुई। परिजनों ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान था। इसके चलते इसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन