फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth commits suicide by hanging due to mental stress

Rohtak News: मानसिक तनाव के कारण युवक ने की फंदा लगाकर आत्महत्या

Sat, 20 Jul 2024 03:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging due to mental stress
रोहतक। आईएमटी थाना क्षेत्र के रुड़की गांव में एक युवक ने मानसिक तनाव के कारण पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार तड़के उस समय पता चली जब लोग टहलने के लिए खेतों में गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने बड़े भाई की मौत के बाद छह माह से मानसिक तनाव से गुजर रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रुड़की गांव में कृष्ण परिवार के साथ रहते हैं और करीब छह माह पहले उनके बड़े बेटे की पेट दर्द के दौरान मौत हो गई थी। भाई की मौत के बाद विनोद(22) भी तनाव में आ गया। वह कुछ दिन से काफी परेशान था और हमेशा भाई के बारे में ही सोचता रहता था। शुक्रवार तड़के सूचना मिली कि विनोद ने अपने रुड़की-आसान रोड स्थित खेत पर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed