{"_id":"6546a8c5c3bd9f33780b1af9","slug":"youth-arrested-for-posting-photo-with-weapon-on-social-media-accused-of-giving-third-degree-family-members-protest-rohtak-news-c-17-roh1018-287088-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सोशल मीडिया हथियार संग फोटो डालने पर युवक गिरफ्तार, थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा परिजनों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सोशल मीडिया हथियार संग फोटो डालने पर युवक गिरफ्तार, थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा परिजनों ने दिया धरना
विज्ञापन
लाखनमाजरा थाने के बाहर मौजूद परिजन। संवाद
रोहतक। शनिवार को पुलिस ने घरौंठी गांव के युवक को पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार संग फोटो डालने के आरोप में गिरफ्तार किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस हिरासत में सचिन को थर्ड डिग्री दी गई। मेडिकल कराने की मांग को लेकर देर रात तक परिजन लाखनमाजरा थाने के बाहर धरना देते रहे। वहीं, पुलिस ने मारपीट के आरोप से इन्कार किया है। लाखनमाजरा थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि सूचना मिली कि घरौंठी गांव के युवक सचिन उर्फ खूंटी के पास लाइसेंसी हथियार नहीं है। इसके बावजूद उसने दहशत फैलाने के उद्देश्य से इंस्टाग्राम पर हथियार संग फोटो पोस्ट किया है।। पुलिस ने आरोपी को धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
परिजन पहुंचे थाने, बोले-उनके सामने की गई मारपीट
वहीं, सूचना पाकर परिजन दर्जनों ग्रामीणों के साथ लाखनमाजरा थाने में पहुंच गए। अंकित ने बताया कि उनके सामने पुलिस ने मारपीट की। जब पुलिस को मेडिकल कराने के लिए कहा गया तो कोई जवाब नहीं दिया। मामले की सूचना एसपी व एएएपी को दी गई। एएसपी ने महम डीएसपी से बात की। महम थाना प्रभारी राकेश मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने अपना एरिया न होने की बात कही। देर रात तक परिजनों का धरना जारी था।
चार माह पहले पानी उतारने को लेकर हुआ था मामूली विवाद
परिजनों ने बताया कि जुलाई माह में बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया था। उस मामले में पुलिस सचिन को लेकर आई है। जबकि पुलिस का कहना है कि पुराने केस के अलावा सचिन को आर्म्ज एक्ट के तहत भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ पहले झगड़े का केस दर्ज था, जबकि अब आरोपी को आर्म्ज एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। मारपीट के आरोप गलत हैं।
सुरेश कुमार, प्रभारी थाना लाखनमाजरा