फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth accused of taking girl, relatives are asking for 5 lakhs in the name of giving clues

युवक पर लड़की को ले जाने का आरोप, सुराग देने के नाम पर रिश्तेदार मांग रहे 5 लाख

Thu, 07 Apr 2022 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Youth accused of taking girl, relatives are asking for 5 lakhs in the name of giving clues
राजस्थान से सिरसा का एक युवक शादी की नीयत से 23 वर्षीय लड़की को अपने साथ ले गया। आरोप है कि लड़के के रिश्तेदार रोहतक में अब लड़की के घर पहुंचे और लड़की का पता देने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसकी 23 वर्षीय बेटी राजस्थान गई हुई थी, जहां से तीन अप्रैल को लापता हो गई। उन्हें पता चला है कि रोहतक में अपने मामा के घर आने वाला सिरसा का एक युवक उसकी बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसला कर ले गया है। पांच अप्रैल को लड़के के रिश्तेदार उनके घर आए और सारा सामान बिखेर दिया। कहा कि तुम्हारी छोटी बेटी को गायब कर दिया है। बड़ी को भी गायब कर देंगे। अगर बेटी का पता चाहिए तो पांच लाख रुपये लगेंगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जबरन घर में घुसने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed