फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youngest youth dies in Corona-infected district

कोरोना संक्रमित जिले में सबसे कम उम्र के युवक की मौत

Mon, 07 Sep 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youngest youth dies in Corona-infected district
Youngest youth dies in Corona-infected district
रोहतक। कोरोना संक्रमण को हल्के में ले रहे युवाओं को अलर्ट रहने की जरूरत है, क्योंकि जिले में सबसे कम आयु 21 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवा संक्रमण के चलते होम आइसोलेशन पर था और उसे घर पर सांस लेने में समस्या हुई तो उसे पीजीआईएमएस में दाखिल कराया गया था। मरीज की तबीयत बिगड़ने पर उसे आइसीयू में रखा गया, लेकिन दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के चलते तीन युवाओं की मौत हो चुकी है। इसमें दो युवक व एक युवती शामिल है। डॉक्टर हैरत में हैं कि इन्हें कोई गंभीर बीमारी भी नहीं थी। तीनों मरीजों की मौत के कारणों की तलाश की जा रही है, ताकि मरीजों के उपचार की व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जिले में 39वीं मौत की पुष्टि की है। गांधी नगर निवासी युवक कोरोना संक्रमित था और ठीक होने के चलते उसे घर पर रखा गया था। मरीज को अचानक सांस लेने और दिखाई देने में समस्या हुई तो उसे वार्ड 25 में दाखिल कराया गया। पांच सितंबर को मरीज को ऑक्सीजन पर रखा गया, जब उसकी हालत नहीं सुधरी तो उसे छह सितंबर को वेंटीलेटर पर भेज दिया गया। यहां मरीज को दिल का दौरा पड़ गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

65 संक्रमित मिले, 4.21 प्रतिशत सैंपल कोरोना पॉजिटिव
-रिकवरी रेट पहुंचा 76.88
रोहतक। जिले में लिए जा रहे सैंपल में 4.21 प्रतिशत कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को 65 नये संक्रमितों की पुष्टि हुई है और जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3565 पहुंच गया है। हालांकि कोरोना का रिकवरी रेट 76.88 प्रतिशत हो गया है। अब तक 2741 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं और 39 मरीज अभी तक दम तोड़ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में सोमवार को 785 कोरोना के एक्टिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें से 38 मरीज पीजीआईएमएस में भर्ती हैं, जबकि 747 मरीज होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नेकी राम कॉलेज के प्रोफेसर, लेकचरर, स्टाफ नर्स व बैंक कर्मी कोरोना की चपेट में
विभाग ने दुर्गा कॉलोनी की गृहिणी, सेक्टर एक में गृहिणी, कटेसरा का छात्र, खरक जाटान पीएनबी कर्मचारी, चिन्योट कॉलोनी की स्टाफ नर्स, नेकी राम कॉलेज का प्रोफेसर व छात्र, सेक्टर चार की छात्रा, मेहताब भवन का छात्र, सिसरौली का निजी कंपनी कर्मचारी, सेक्टर की दो गृहिणी, टिटौली की गृहिणी, अस्थल बोहर का व्यक्ति, हाउसिंग बोर्ड में दो गारमेंट शॉप संचालक, गोपाल कॉलोनी में गारमेंट शॉप संचालक, सेक्टर एक की छात्रा, शिवाजी कॉलोनी की छात्रा, कृष्णा कॉलोनी में पीजीआई्एमएस का कर्मचारी व दुकानदार, आदर्श नगर का व्यक्ति, सेक्टर दो में एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी, गुरुनानक पुरा का छात्र, खिलावड की गृहिणी, डेयरी मोहल्ला की गृहिणी, एक अज्ञात के संक्रमित होने की पुष्टि की है। इसके साथ जनता कॉलोनी का एजेंट, बहुअकबरपुर में निजी कर्मचारी, सेक्टर दो का सेवानिवृत, जगदीश कॉलोनी की गृहिणी, सेक्टर तीन का छात्र, चमारिया में पीजीआई का कर्मचारी व सरकारी कर्मचारी, बोहर का व्यक्ति, श्रीनगर कॉलोनी का दुकानदार, गांधी नगर का टीचर, तिलक नगर का व्यक्ति, सेक्टर दो का दुकानदानर, कैलाश मोहल्ला का सुपरवाइजर, रिठाल का चालक, नेहरू कॉलोनी का छात्र, निजी कर्मचारी, झंग कॉलोनी का दुकानदार, देव कॉलोनी की गृहिणी, बड़ा बाजार का दुधिया, कृष्ण कॉलोनी की गृहिणी, श्रीनगर कॉलोनी का डीलर, बोहर का छात्र, कच्चा बेरी रोड का दुकानदार, जगदीश कॉलोनी का छात्र व निजी कर्मचारी, झंग कॉलोनी की गृहिणी, आर्य नगर का दुकानदार व गृहिणी, कैलाश कॉलोनी का व्यक्ति, हरी नगर का छात्र, पाडा मोहल्ला का व्यक्ति, विकास नगर की सेवानिवृत व लेकचरर, काठमंडी का दुकानदार, कलानौर का व्यक्ति, कबीर कॉलोनी आउट सोर्स कॉलोनी, झंग कॉलोनी का दुकानदार, गांधी नगर की गृहिणी आदि संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed