फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Young woman made serious allegations against her husband and in laws in Rohtak

'तेरी बहन ज्यादा सुंदर': नहाते समय बीवी का वीडियो बनाने की सनक, बोला- सोशल मीडिया पर डालूंगा, पढ़ें आपबीती

Fri, 09 Jan 2026 09:34 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 09 Jan 2026 09:34 AM IST
सार

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति, सास और मामा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Young woman made serious allegations against her husband and in laws in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

पुरानी सब्जी मंडी थाना क्षेत्र की युवती का आरोप है कि उसकी ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर उसे घर से बेघर कर दिया। पति कहता है कि तुझसे सुंदर तो तेरी बहन है, उससे मेरी शादी होनी चाहिए थी। पीड़िता की शिकायत पर पुरानी सब्जी मंडी थाने में 7 जनवरी को पति, सास व मामा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व धमकी देने की एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 2019 में उसकी शादी करनाल में हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं, बड़ी बेटी 5 वर्ष व छोटी 2 वर्ष की है। आरोप है कि उसका पति मानसिक व शारीरिक तौर पर उसे प्रताड़ित करता है। तीन-चार बार पहले शिकायत दी लेकिन पति उत्पीड़न न करने का आश्वासन देकर समझौता करवा लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि अबकी बार उसके पति ने हद ही पार कर दी। बाथरूम में नहाते समय पति उसका अश्लील वीडियो बनाने की जिद करने लगा। बोला-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालूंगा। आरोपी सुल्फे का नशा करने का आदी है। उसे अपशब्द कहकर बुलाता है।

विज्ञापन

26 अक्तूबर को जिंदा जलाने की कोशिश की
इसके अलावा आरोपी मायके वाले घर में हिस्सा दिलवाने का दबाव बनाता है। परिजनों ने हैसियत के मुताबिक दहेज दिया, फिर भी उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न जारी है। 26 अक्तूबर को आरोपी पक्ष ने उसके कपड़ों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया लेकिन वह किसी तरह बच निकलने में कामयाब रही। किसी तरह वह मायके आई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed