{"_id":"6afc96db3995be76f20a2224","slug":"young-people-should-play-a-key-role-in-transforming-the-water-conservation-rohtak-news-c-199-1-sroh1009-163889-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जल संरक्षण की मुहिम को जन आंदोलन बनाने में युवा निभाएं अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जल संरक्षण की मुहिम को जन आंदोलन बनाने में युवा निभाएं अहम भूमिका
विज्ञापन
17जेएनडी07: जल जीवन मिशन के तहत आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते हुए। स्रोत: वि
जींद। जल संकट से निपटने के लिए केवल सरकारी योजनाएं पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि इसके लिए समाज की भागीदारी और लोगों की सोच में बदलाव जरूरी है। विद्यार्थी और युवा जल संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुंचाकर इस मुहिम को जन आंदोलन बना सकते हैं। यह बात जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने सिंघवी खेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आयोजित कहानी लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के साथ पानी के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। जल संकट का स्थायी समाधान तभी संभव है, जब लोग पानी की बर्बादी रोकने और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी समझें। विद्यार्थी अपने परिवार और आसपास के लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। मताना ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी रैलियों, नुक्कड़ नाटकों और सोशल मीडिया के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दे सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में फील्ड टेस्ट किट से पेयजल की गुणवत्ता जांचने में युवा और छात्राएं सहयोग कर रही हैं। वहीं, वर्षा जल संचयन, गंदे पानी के दोबारा इस्तेमाल और पानी की लीकेज रोकने के लिए तकनीकी समाधान विकसित करने में भी युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों के साथ जुड़कर वे पेयजल योजनाओं के रखरखाव में भी योगदान दे सकते हैं।
छह विद्यालयों में आयोजित की कहानी लेखन प्रतियोगिता
जल जीवन मिशन 2.0 के प्रति विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के सिंघवी खेड़ा, दुराना, बेलरखा, उचाना, सफीदों और पिल्लूखेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कहानी लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, स्वच्छ पेयजल और पानी के महत्व जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक सोच को कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।