Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   No new instances of stubble burning were reported in the district

Rohtak News: जिले में मंगलवार को नहीं मिली पराली जलाने की नई लोकेशन

Tue, 17 Nov 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
No new instances of stubble burning were reported in the district
जींद। जिले में मंगलवार को खेतों में धान के अवशेष जलाने की कोई नई लोकेशन सामने नहीं आई। इससे कृषि विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि सोमवार को मिली पांच लोकेशन की जांच में दो स्थानों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई है। इनमें भुसलाना और ढिगाना गांव के दो किसान शामिल हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने के साथ उनकी जमीन की मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रेड एंट्री करवाई है। साथ ही दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कृषि विभाग की जांच में भुसलाना गांव में रणजीत सिंह के खेत में धान के अवशेष जलाने की पुष्टि हुई। वहीं ढिगाना गांव में ईश्वर के खेत में भी पराली जली मिली। विभाग ने रणजीत सिंह के खिलाफ सफीदों सदर थाना और ईश्वर के खिलाफ सदर थाना में शिकायत दी है। यह कार्रवाई डीडीए सुखदेव कंबोज के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्यूआई 202, प्रदूषण से अभी पूरी राहत नहीं
खेतों में आगजनी की नई लोकेशन नहीं मिलने के बावजूद जिले की हवा की गुणवत्ता में अभी पूरी तरह सुधार नहीं हुआ है। मंगलवार को जींद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 202 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में आता है। ऐसे में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ धूल और अन्य प्रदूषण स्रोतों पर नियंत्रण करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed