फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Young man who entered house to commit theft in Shastri Nagar arrested

Rohtak News: शास्त्री नगर में चोरी करने घर में घुसा युवक काबू

Fri, 19 Apr 2024 05:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Young man who entered house to commit theft in Shastri Nagar arrested
रोहतक। हिसार रोड स्थित शास्त्री नगर में दो भाइयों ने मिलकर चोरी की नियत से घुसे युवक को पड़ोसी के मकान से काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी रवींद्र ने दी शिकायत में बताया कि वह मकान में नीचे और उसका भाई मनेंद्र ऊपर रहता है। उसका भाई मनेंद्र शादी में गया हुआ था। रात करीब डेढ़ बजे उसके भाई की पत्नी नीचे भागती हुई आई। बोली, दूसरे कमरे से कुछ आवाज आ रही हैं। इसके बाद वह अपने मकान में ऊपर गया तो एक युवक छत से छलांग लगाकर बाहर कूद गया। दूसरा युवक साइड वाले मकान में कूद गया। उसने अपने भाई को फोन करके घर बुलाया। दोनों ने मिलकर पड़ोसी के मकान में कूदे युवक को काबू किया। पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह वह शास्त्री नगर निवासी सोनू है, जबकि फरार हुए युवक का नाम प्रदीप है। इसके बाद जिस मकान में युवक को पकड़ा था, उसके लड़के सागर को बुलाया। सागर ने बताया कि उसके मकान में चोरी हुई है, जहां से 5 हजार रुपये की नकदी गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed