फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Young man arrested for making indecent remarks on girl

Rohtak News: युवती पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर युवक गिरफ्तार

Thu, 11 Apr 2024 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Young man arrested for making indecent remarks on girl
रोहतक। युवक ने सोशल मीडिया पर पहले तो एक युवती से दोस्ती की, इसके बाद युवती के बारे में सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी से एक पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एक युवती ने बहुअकबरपुर थाने में झज्जर जिले के गांव औसादा के युवक हिमांशु उर्फ काला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया कि युवती के साथ हुई रंजिश के चलते पिस्तौल व कारतूस खरीदकर गांव के खेतों में बने एक कमरे में छुपा दिए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कमरे की छत से पिस्तौल व कारतूस बरामद कर लिया।
विज्ञापन

...
पुराने के खिलाफ पहले केस दर्ज हैं, वह जेल में भी रह चुका है। उसने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती की। इसके बाद उसके बारे में अभद्र टिप्पणी की। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर महेश कुमार, थाना बहुअकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed