{"_id":"698b9bfdfd09f1139f08de68","slug":"you-will-hear-poetry-and-the-magic-of-words-in-sarang-rohtak-news-c-17-roh1020-808549-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सारंग में सुनेंगे कविता व शब्दों का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सारंग में सुनेंगे कविता व शब्दों का जादू
विज्ञापन
रोहतक। दादा लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय में चल रहे 25वें भारत रंग महोत्सव (भारंगम) और सारंग महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को म्यूजिक के साथ कविता पाठ व शब्दों का जादू देखने को मिलेगा। पंजाब से थियेटर आर्टिस्ट व निर्देशक केवल धालीवाल के साथ संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके बाद छात्र शानदार बैंड प्रस्तुति देंगे। एक म्यूजिकल कविता पाठ प्रस्तुति होगी जिसे जींद से कवि अंकित व ललित प्रस्तुत करेंगे।
नाटक उमर का परवाना का दिखेगा मंचन
यह नाटक एक लोक कथा पर आधारित है। यह एक प्रेम, दुख व इंसाफ की कहानी को दिखाता है। बुधवार को फेस्टिवल के तीसरे दिन बठिंडा स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब के प्रदर्शन एवं ललित कला विभाग की तरफ से नाटक अमर का परवाना का मंचन किया जाएगा। यह नाटक विजयदान देथा ने लिखा है और इसका निर्देशन डॉ. आदिश कुमार वर्मा ने किया है।