{"_id":"57ab928d4f1c1bce75ee4585","slug":"you-activist-conference-from-august-12-in-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप का कार्यकर्ता सम्मेलन 12 अगस्त से कुरुक्षेत्र में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप का कार्यकर्ता सम्मेलन 12 अगस्त से कुरुक्षेत्र में
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 11 Aug 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
नवीन जयहिंद, आप
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि दिल्ली की जनता ने जो बहुमत हमारी पार्टी को दिया है, वैसा शायद ही किसी पार्टी को मिला हो। इसी से डरकर दिल्ली में उनकी पार्टी के विधायकों को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि कुरुक्षेत्र में 12 से 14 अगस्त तक आप का तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता शिविर लगाया जा रहा है। इसमें पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे। इस दौरान कई मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।
बुधवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में नवीन जयहिंद ने दिल्ली के उप राज्यपाल पर आरोप लगाते हुए कहा की एलजी कानून के दायरे में कम, बीजेपी के हित में ज्यादा काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में जंगल राज है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार फसल बीमा योजना को किसानों पर थोप रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना बड़ा आंदोलन करना पड़े, किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में 12 से 14 अगस्त तक होने वाले आप कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय शिविर के पहले दिन दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे।
13 अगस्त को आशुतोष संगठन के बारे में चर्चा करेंगे। 14 अगस्त को कुमार विश्वास पार्टी की आगामी रणनीति पर मंथन करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जिला और विधानसभा सतर पर यूथ संगठन बनाने की चर्चा की जाएगी। इस दौरान भाजपा सरकार के घोषणा पत्र पर भी मंथन किया जाएगा। पेंशन, नौकरियों में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बिजली व पानी, बेरोजगारी भत्ता, शिक्षा, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर विचार विमर्श होगा। इस दौरान सरकार की वादा खिलाफ के विरोध में आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।