{"_id":"67326f2deeab4c83030f3f30","slug":"yashvardhan-who-scored-428-runs-also-took-a-wicket-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-115416-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 428 रन बनाने वाले यशवर्धन ने विकेट भी चटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 428 रन बनाने वाले यशवर्धन ने विकेट भी चटका
Tue, 12 Nov 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
11jjrp19- झज्जर। मैच के दौरान यशवर्धन शॉट लगाता हुआ।
झज्जर। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 में एक दिन पहले 428 रन बनाने वाले हरियाणा की ओर से खेल रहे यशवर्धन ने अगले दिन एक विकेट भी चटका। शहर के बर्फखाना रोड निवासी यशवर्धन दलाल के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा ने मुंबई को पारी और 400 रनों से हराया।
गुरुग्राम के सुल्तानपुर स्थित क्रिकेट ग्राउंड में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 का हरियाणा और मुंबई के बीच मैच खेला गया। यशवर्धन दलाल पहले दिन बतौर ओपनर बल्लेबाजी करने आए और दो दिन तक मजबूती के साथ पिच पर टिके रहे और तीसरे दिन का एक ओवर खेलने के पश्चात ही हरियाणा ने आठ विकेट के नुकसान पर 742 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। यशवर्धन नाबाद 428 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मैच में दलाल ने मुंबई की दूसरी पारी में एक विकेट भी लिया।
मुंबई अपनी पहली पारी में फॉलो ऑन भी नहीं बचा पाई और 162 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी के स्कोर के बाद मुंबई की टीम हरियाणा से 580 रनों से पिछड़ गई।
हरियाणा की टीम ने मुंबई को फॉलोऑन दे दिया। मुंबई की टीम दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए उतरी, लेकिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। मुंबई दूसरी पारी में 180 रनों पर ऑलआउट हो गई। दोनों पारियों में मुंबई का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक भी नहीं पहुंच पाया। इस मैच में मुंबई की दूसरी पारी में यशवर्धन दलाल ने एक विकेट भी लिया। इसके चलते मुंबई को हरियाणा के सामने पारी और 400 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
यशवर्धन के स्कोर तक भी नहीं पहुंचा मुंबई
मुंबई की टीम इस मैच में यशवर्धन दलाल के व्यक्तिगत स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाई। यशवर्धन दलाल नाबाद 428 रन बनाए है। मुंबई ने अपनी पहली पारी में 162 रन और दूसरी पारी 180 रन बनाए। मुंबई के दोनों पारियों में कुल मिलाकर 342 रन बने। इस दौरान मुंबई की यशवर्धन दलाल के व्यक्तिगत स्कोर से भी 86 रनों से पीछे रह गई।
यह रहा यशवर्धन के मैच का स्कोर
यशवर्धन दलाल ने 92.04 की स्ट्राइक रेट से 465 गेंदों में 428 रन बनाए। यशवर्धन दलाल ने अपनी इस पारी में 159 सिंगल, पांच डबल और एक ट्रिपल रन दौड़ कर लिए। उन्होंने अपनी पारी में 46 चाैके और 12 छक्के भी लगाए। दूसरी पारी में यशवर्धन दलाल ने 10 ओवर फेंके। जिसमें से यशवर्धन दलाल ने सात ओवर मेडन किए और मात्र तीन रन देकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मुंबई के खिलाड़ी आयुष सचिन वर्तक का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया।
हरियाणा को अंक तालिका में एक स्थान का फायदा
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 में हरियाणा में इलीट ग्रुप डी में शामिल है। इस ग्रुप में हरियाणा सहित कुल सात टीमें है। दोनों टीमों का यह तीसरा मैच था। इस मैच से पहले मुंबई की टीम दूसरे और हरियाणा की आखिरी स्थान पर मौजूद थी। हरियाणा और मुंबई के बीच खेले गए मैच में हरियाणा ने पारी और 400 रनों से जीत दर्ज की। इसकी बदौलत हरियाणा को एक स्थान का फायदा हुआ। मुंबई की टीम को तीन स्थान का नुकसान झेलना पड़ा। अब हरियाणा इस ग्रुप में छठे और मुंबई की टीम पांचवें स्थान पर मौजूद है।