फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wrestling: Adhoc committee should soon organize national games for under 15 and 17 said Sakshi Malik

Wrestling: 'एडहॉक कमेटी जल्द अंडर 15 और 17 के राष्ट्रीय खेल कराए', साक्षी मलिक ने लाइव आकर की मांग

Thu, 18 Jan 2024 11:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 11:15 PM IST
सार

ऑनलाइन बयान में साक्षी ने कहा कि बच्चों का भविष्य खराब होते देख मन दुखी होता है। वे गुरुवार को सोशल मीडिया पर ऑनलाइन आई थीं।

विज्ञापन
Wrestling: Adhoc committee should soon organize national games for under 15 and 17 said Sakshi Malik
साक्षी मलिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुश्ती छोड़ने के बाद बच्चों का भविष्य खराब होते देख बहुत दुख होता है, इसीलिए सबके बीच आई हूं। फेडरेशन के 21 दिसंबर को सस्पेंशन के बाद बृजभूषण सिंह का तांडव सभी ने देखा होगा। यह तांडव आमजन के लिए नहीं बल्कि महिला पहलवानों के मन में भय बैठाने के लिए किया गया था। ये बातें ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहीं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया में दिए ऑनलाइन बयान में साक्षी ने कहा कि सरकार ने संजय सिंह को सस्पेंड कर एडहॉक कमेटी बनाई, मैं इसका स्वागत करती हूं। एडहॉक कमेटी जल्द अंडर 15 व 17 के राष्ट्रीय खेल कराए, जिससे खिलाड़ी आने वाले मुकाबले की तैयारी ठीक से कर सकें। पिछले दिनों कई राज्यों के बच्चों को फुसला कर जंतर-मंतर ले जाया गया।
विज्ञापन


उनसे बुलवाया गया कि हम उनका भविष्य खराब कर रहे हैं। एडहॉक कमेटी जूनियर नेशनल एनाउंस करती है तो उसके कुछ लोग कोर्ट में चले जाते हैं। एडहॉक कमेटी सीनियर नेशनल एनाउंस करती है तो उसके समानांतर वह अपना नेशनल पुणे में एनाउंस कर देते हैं। ऐसे में आप ही अंदाजा लगा सकते हैं कि कौन शोषण कर रहा है। कौन नेशनल स्पर्धा रोक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडहॉक कमेटी व खेल मंत्रालय ने उसके खिलाफ पत्र निकाला हुआ है कि उसके नेशनल को किसी तरह का मान्यता नहीं है। उसका मकसद कुश्ती को बढ़ाना देना नहीं, कुश्ती पर कब्जा करना है ताकि वह महिला पहलवनों का शोषण करता रहे। बच्चों के स्पॉन्सर्स के रुपये का कोई अता-पता नहीं है। सरकार जल्द अंडर-15 व 17 का आयोजन कराए ताकि आने वाले ओलंपिक में ज्यादा से ज्यादा पदक हासिल कर सकें। खिलाड़ी जयपुर में आयोजित हाेने वाले खेलों में ही भाग लें, इसी को मान्यता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed