{"_id":"68aa29110394f81af1064675","slug":"wrestler-sarika-won-bronze-in-world-championship-rohtak-news-c-17-roh1020-713747-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पहलवान सारिका ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पहलवान सारिका ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता कांस्य
Sun, 24 Aug 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
सारिका को विजेता घोषित करता रेफरी। स्रोत : कोच
रोहतक। अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिला पहलवान सारिका ने कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 18 से 24 अगस्त तक बुल्गारिया में आयोजित की गई। बेटी की जीत से परिवार में खुशी का माहौल है।
कोच विजेंद्र ने बताया कि सारिका महादेव कुश्ती अकादमी में अभ्यास करती हैं लेकिन वह मूलरूप से जींद की रहने वाली हैं। अकादमी संचालक देवेंद्र गुलिया, कोच रोहित, जीविका, राजेश, संदीप और कुलदीप ने भी सारिका को बधाई देते हुए हौसला बढ़ाया।
सारिका ने इससे पहले मई 2025 में आयोजित खेलो इंडिया गेम्स में कांस्य पदक जीता है। मई में ही आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। जून में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक व जुलाई में हुई अंडर-20 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।