{"_id":"5dda9ff08ebc3e54e60cf9f9","slug":"wrestler-bajrang-punia-engagement-with-sangeeta-faugat-rohtak-news-rtk529110436","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान बजरंग पूनिया का संगीता फौगाट संग हुआ रिश्ता, पिता से किया ओलंपिक पदक का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान बजरंग पूनिया का संगीता फौगाट संग हुआ रिश्ता, पिता से किया ओलंपिक पदक का वादा
विज्ञापन
बजरंग पूनिया के साथ संगीता की बहन गीता फौगाट व उनके पति पहलवान पवन कुमार।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। भारतीय स्टार पहलवान बजरंग पूनिया का रविवार को दंगल के रीयल हीरो महावीर फौगाट की छोटी बेटी संगीता फौगाट के साथ रिश्ता हो गया। सोनीपत के मॉडल टाउन में बजरंग पूनिया के घर सादगी के साथ सगाई की रस्म पूरी की गई, जिसमें दोनों परिवार के चंद लोग ही शामिल हुए। जहां एक ओर रिश्ते की रस्म पूरी हुई, वहीं दूसरी ओर बजरंग से पिता बलवान सिंह ने साफ कह दिया कि देश के लिए ओलंपिक पदक जीतकर लाने का वादा करने के बाद ही पहले रिश्ता किया गया है। अब वह इस वादे को पूरा करे और ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतकर लाए। बजरंग ने कहा कि वह अपने पिता से किया हुआ वादा जरूर पूरा करेगा और ओलंपिक में पदक लाने के लिए ही पहले से ज्यादा मेहनत कर रहा है।
बजरंग पूनिया और संगीता फौगाट में काफी समय से दोस्ती है। दोनों के परिवारों ने बातचीत कर अब रिश्ता करके शादी ओलंपिक के बाद करने का फैसला किया है, जिसके लिए बजरंग पूनिया के मॉडल टाउन स्थित घर में रविवार को कार्यक्रम रखा गया था। संगीता फौगाट के पिता महाबीर फौगाट, भाई राहुल, बहन रितु फौगाट, बहन गीता फौगाट, उसके पति पवन कुमार समेत चाचा व अन्य परिजन दोपहर को बजरंग पूनिया के घर पहुंचे। बजरंग के घर भी केवल परिवार के सदस्य मौजूद रहे और किसी रिश्तेदार तक को नहीं बुलाया गया था। रिश्ते की रस्म के लिए बजरंग पूनिया टी-शर्ट और लोअर में आए। वहां बजरंग और संगीता के रिश्ते की रस्म पूरी की गई। बजरंग पूनिया को सभी ने आशीर्वाद के साथ ही शगुन दिया।
संगीता के पिता महावीर फौगाट ने कहा कि बजरंग और संगीता दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं और वे किसी भी तरह की परेशानी में साथ खड़े रहते हैं। इसलिए उनका रिश्ता करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच आगे भी इस तरह प्रेम बना रहेगा। बजरंग के पिता बलवान सिंह ने कहा कि दोनों ही पहलवानों के परिवार हैं और अब पहलवानों के परिवारों के बीच रिश्तेदारी होने जा रही है। बजरंग और संगीता दोनों के साथ ही परिवार के लोग भी शादी के लिए तैयार हुए और इनका रिश्ता तय कर दिया गया, लेकिन शादी ओलंपिक के बाद ही कराई जाएगी।
विज्ञापन
ओलंपिक पदक का पिता से किया वादा जरूर पूरा करूंगा: बजरंग
बजरंग पूनिया ने कहा कि जब संगीता फौगाट और उनकी शादी की बात चली तो उनके पिता ने कहा कि शादी जरूर करा देंगे, लेकिन उनको उससे ओलंपिक में पदक चाहिए। पिता ने उससे यह वादा कराया कि वह ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतकर लाएगा। बजरंग ने कहा कि उसने अपने पिता से ओलंपिक में मेडल जीतकर लाने का वादा किया है और इस वादे को वह पूरा करेगा। वह पहले से ज्यादा मेहनत कर रहा है तो अपनी कमियों को दूर करने में लगा हुआ है। शादी की पहल करने को लेकर बजरंग ने कहा कि पहल किसी की ओर से हुई हो, लेकिन यह खुशी का पल है कि उनका रिश्ता हो गया और ओलंपिक के बाद शादी हो जाएगी।
रितु भी बजरंग के घर पहुंची, कहा- मिक्सड मार्शल आर्ट में वर्ल्ड चैंपियन बनना सपना
कुश्ती छोड़कर मिक्सड मार्शल आर्ट को खेलना शुरू करने वाली फौगाट बहनों में रितु फौगाट भी परिवार वालों के साथ बजरंग पूनिया के घर पहुंची थीं। रितु ने कहा कि कुश्ती छोड़कर मिक्सड मार्शल आर्ट में आने का सबसे बड़ा कारण यह है कि वह भी एक अच्छा खेल है और उसमें हमारे देश का कोई वर्ल्ड चैंपियन नहीं है। रितु ने बताया कि हमेशा से उसे पिता और बहनों ने प्रोत्साहित किया है और इस खेल में वह प्रोत्साहित कर रहे हैं। उसे कुश्ती का इसमें काफी फायदा मिल रहा है, क्योंकि वह मैट पर काफी कंट्रोल रख पाती है। रितु ने कहा कि वह जल्द ही वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए खेलती दिखाई देगी और पदक लाएगी।

बजरंग पूनिया को टीका करते संगीता के पिता महावीर फौगाट।- फोटो : Sonipat

बजरंग पूनिया को आशीर्वाद देते पिता बलवान सिंह व मां ओमप्यारी।- फोटो : Sonipat

बजरंग पूनिया को आशीर्वाद देते महावीर फौगाट व उनकी पत्नी।- फोटो : Sonipat