{"_id":"5dd448658ebc3e54e406b474","slug":"wrestler-bajrang-deepak-pooja-and-ravi-will-not-play-in-national-championship-rohtak-news-rtk5282999168","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहलवान बजरंग पूनिया, दीपक और पूजा ढांडा का नेशनल चैम्पियनशिप से किनारा, जानिए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान बजरंग पूनिया, दीपक और पूजा ढांडा का नेशनल चैम्पियनशिप से किनारा, जानिए क्यों
Wed, 20 Nov 2019 11:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड चैंपियनशिप के सहारे टोक्यो ओलंपिक का टिकट पक्का करने वाले पहलवान बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, रवि दहिया के अलावा पूजा ढांडा ने नेशनल चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे। बजरंग पूनिया, रवि दहिया और दीपक पूनिया का ओलंपिक का टिकट पक्का होने के कारण नेशनल नहीं खेलने की बात कही जा रही है तो पूजा ढांडा ने चोट लगने के कारण एसोसिएशन से नेशनल चैंपियनशिप खेलने से इनकार कर दिया है।
ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक, विनेश फौगाट, दिव्या, सीमा समेत अन्य पहलवान जरूर नेशनल चैंपियनशिप में उतरेंगे और वे नेशनल खेलने के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं। ओलंपिक का टिकट पक्का करने के लिए सितंबर में कजाकिस्तान में हुई वल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप से पहले पहलवान खूब पसीना बहा रहे थे, क्योंकि हर कोई ओलंपिक का टिकट पक्का करने में लगा हुआ था। इसमें पहलवान बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, रवि दहिया व विनेश फौगाट को कामयाबी मिली।
हालांकि दीपक पूनिया को फाइनल में पहुंचकर चोट लग गई थी और उसे रजत पदक के साथ ही ओलंपिक कोटे से संतोष करना पड़ा। वहीं बजरंग पूनिया भी गलत फैसले को शिकार हो गए और वह भी गोल्ड मेडल से चूक गए थे। उस वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद पहलवानों के लिए 29 नवंबर से पंजाब के जालंधर में नेशनल चैंपियनशिप होनी है, लेकिन पहलवान बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, रवि दहिया और पूजा ढांडा ने नेशनल चैंपियनशिप खेलने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
इनमें बजरंग, दीपक व रवि ने अभी तक एसोसिएशन को नेशनल से पीछे हटने का कारण नहीं बताया है। पूजा ढांडा ने जरूर घुटने में चोट के कारण नहीं खेलने की बात कही है, क्योंकि उसे 2020 में शुरुआत में होने वाली ओलंपिक क्वालीफाई चैंपियनशिप में खेलना है और उससे पहले वह कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।

सुशील कुमार का खेलना भी मुश्किल
ओलंपिक में दो बार मेडल जीत चुके पहलवान सुशील कुमार का भी नेशनल में खेलना मुश्किल है। हालांकि उनकी ओर से कोई जवाब एसोसिएशन को नहीं मिला है, लेकिन यह बताया जा रहा है कि वह भी नेशनल चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे। सुशील कुमार वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहले ही राउंड में हार गए थे, जिसके बाद से वह कुश्ती से दूर दिख रहे हैं।
साक्षी, विनेश, दिव्या, सीमा बहा रहीं पसीना
नेशनल चैंपियनशिप से जहां कई पहलवानों ने किनारा कर लिया है, वहीं ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक, विनेश फौगाट, दिव्या काकरान, सीमा समेत अन्य पहलवान नेशनल में खेलने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। रेलवे के कोच कुलदीप मलिक ने बताया कि नेशनल के लिए रेलवे का कैंप दिल्ली में चल रहा है और वहां सभी पहलवान लगातार अभ्यास कर रही हैं। बताया कि रेलवे की कोई भी बड़ी पहलवान नेशनल से पीछे नहीं हटी है।
कोई कारण नहीं बताया
बजरंग व रवि नेशनल चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे। वे अब पूरी तरह से ओलंपिक की तैयारियों में लगे हुए हैं। हालांकि अभी उनकी ओर से कोई कारण नहीं बताया गया है और उनकी पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही कारण साफ हो सकेगा।
- अनिल मान, कोच रेलवे
दीपक का फोकस ओलंपिक पर
दीपक का नेशनल में खेलना नामुमकिन है, क्योंकि उसको वर्ल्ड चैंपियनशिप में चोट लग गई थी। वह हमारी सेना की चैंपियनशिप में पिछले दिनों नहीं खेला था और वह ओलंपिक पर फोकस कर रहा है। वह देश के लिए ओलंपिक मेडल जीतना चाहता है।
- बलवंत सिंह, कोच सेना