{"_id":"67ba36025603f0446f0d73de","slug":"wpl-rohtaks-daughter-shafali-verma-scored-24-runs-rohtak-news-c-17-roh1020-605747-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूपीएल : रोहतक की बेटी शैफाली वर्मा ने बनाए 24 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डब्ल्यूपीएल : रोहतक की बेटी शैफाली वर्मा ने बनाए 24 रन
Sun, 23 Feb 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 23 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का शनिवार को यूपी वॉरियर्स व दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बंगलूरू में खेला गया। इसमें रोहतक की शैफाली वर्मा ने शुरुआत अच्छी की, सोफी एक्लेस्टोन के ओवर में लगातार दो चौके लगाए।
शैफाली ने 30 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 रन बनाए। इस मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। जवाब में दिल्ली टीम की ओर से शैफाली वर्मा ने शुरुआत तो थोड़ी अच्छी दिलाई, लेकिन उसको लंबी पारी में नहीं बदल पाई व 30 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हो गईं।