फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Worrying... The city bus running in the IMT area is getting only three to five passengers daily.

Rohtak News: चिंता...आईएमटी क्षेत्र में चल रही सिटी बस को रोजाना सिर्फ तीन से पांच यात्री मिल रहे

Sat, 13 Dec 2025 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Worrying... The city bus running in the IMT area is getting only three to five passengers daily.
15-रोहतक शहर में संचालन कर रही सिटी बस। संवाद
रोहतक। आईएमटी क्षेत्र में उद्यमियों, कर्मचारियों व श्रमिकों के लिए रोडवेज ने सिटी बसों का संचालन शुरू किया था लेकिन इन बसों में रोजाना सिर्फ तीन से पांच यात्री ही सफर कर रहे हैं। रोडवेज ने यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए रिपोर्ट तैयार कर उद्यमियों के साथ बातचीत करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि अगर यात्रियों की संख्या में इजाफा नहीं होता है तो इन्हें इस मार्ग से हटाया जा सकता है। उद्यमियों की मांग पर रोडवेज ने सितंबर में दो समय सिटी बसों का संचालन किया था। इसके बाद श्रमिकों व कर्मचारियों की सुविधा में सिटी बसों का संचालन निरंतर किया जा रहा है।
विज्ञापन

आईएमटी के लिए सिटी बस सुबह 7:15 बजे स्टैंड से रवाना होती है जबकि वापस खरावड़ स्थित आईएमटी गेट-2 पर 7:50 बजे पहुंचकर वापस सुबह 08:00 बजे बस स्टैंड के लिए रवाना होती है। वहीं, शाम 4:30 बजे स्टैंड से सिटी बस रवाना होकर 5:20 बजे खरावड़ स्थित आईएमटी गेट-2 पर पहुंचती है। यहां से शाम 5:20 बजे यात्रियों को लेकर वापस बस स्टैंड पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सिटी बस आईएमटी गेट नंबर-2 से शुरू होकर एमएसएमई, एशियन पेंट, एफडीडीआई, आईएमटी चौक, बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी, दिल्ली बाईपास और शीला बाईपास होते हुए नए बस स्टैंड तक पहुंचती है। फिलहाल, इन बसों में दोनों समय यात्रियों की संख्या न के बराबर है। इससे रोडवेज के राजस्व में भी असर पड़ रहा है।
-----------
श्रमिकों व कर्मचारियों को सिटी बसों के संचालन के बारे में अवगत कराया जा रहा है। एचएसआईआईडीसी से भी मांग की यात्रियों के लिए निर्धारित बस क्यू शेल्टर बनाए जाएं। -संदीप नांदल, सचिव, आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोसिएशन।

----------
वर्जन
उद्यमियों की मांग पर सिटी बसों का संचालन शुरू किया था। बसों में यात्रियों की संख्या बेहद कम है। रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उद्यमियों के साथ बैठक में आगामी फैसला लिया जाएगा। -विपुन कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed