{"_id":"6736658f7138f97a92042884","slug":"worrying-six-percent-of-tb-patients-in-the-state-were-found-to-be-suffering-from-diabetes-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-115498-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चिंताजनक... प्रदेश में छह फीसदी टीबी रोगी मिले मधुमेह से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चिंताजनक... प्रदेश में छह फीसदी टीबी रोगी मिले मधुमेह से पीड़ित
Fri, 15 Nov 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
रवि हसिजा
झज्जर। टीबी मरीजों की जांच में बड़ी संख्या में मधुमेह पीड़ित सामने आ रहे हैं। इस साल 6 फीसदी टीबी मरीजों में यह बीमारी मिली है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग यह नहीं जान पाया है कि मरीज को टीबी के कारण मधुमेह हुआ है या मधुमेह के कारण टीबी की बीमारी ने घेरा है। लेकिन, इतना जरूर है कि मधुमेह रोगियों के टीबी के इलाज में दिक्कतें आ रही हैं।
इस साल अप्रैल से अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 73009 टीबी मरीजों की पूरे प्रदेश में मधुमेह की जांच की। इनमें 6 फीसदी मरीज मधुमेह से पीड़ित मिले। इन रोगियों का मधुमेह नियंत्रित करने के साथ टीबी का इलाज किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हर माह टीबी मरीजों की मधुमेह की जांच भी करवाई जा रही है, ताकि मधुमेह भी नियंत्रित की जा सके।
जींद, करनाल, सिरसा में 9 फीसदी पीड़ित मिले
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो इस साल प्रदेश में 73009 टीबी मरीज मिले। इनमें 4324 मधुमेह से पीड़ित थे। सबसे ज्यादा जींद, करनाल और सिरसा के 9 प्रतिशत टीबी मरीजों मधुमेह की शिकायत मिली है। जींद में 261, करनाल में 381 और सिरसा में 263 टीबी मरीजों को मधुमेह मिला है। प्रदेश में मिले 4324 मरीजों में से 3375 ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से इलाज लिया है।
विज्ञापन
पिछले चार साल में प्रदेश में मिले मधुमेह रोगी
वर्ष टीबी के मरीज टीबी के साथ मधुमेह पीड़ित
2021 69225 4630
2022 76313 5157
2023 77464 5080
2024 अब तक 73009 4324
इस साल किस जिले में कितने मरीज मिले
जिला टीबी मरीज टीबी-मधुमेह पीड़ित
अंबाला
2213
130
भिवानी 2724
162
चरखीदादी 971
54
फरीदाबाद 9184
318
फतेहाबाद 2336
179
गुरुग्राम 5667 185
हिसार 4847
324
झज्जर 2289
141
जींद 2781
261
कैथल 2228
91
करनाल 4207
381
कुरुक्षेत्र 2127
175
महेंद्रगढ़ 1862
152
मेवात 4313
108
पलवल 2810
133
पंचकूला 1752
136
पानीपत 4613
324
रेवाड़ी 2479
132
रोहतक 3228
236
सिरसा 3040
262
सोनीपत 4548
262
यमुनानगर 2790
178
...........
वर्जन-
-टीबी मरीजों में मधुमेह की शिकायत मिल रही है। इसलिए उनकी दोनों जांच की जा रही है। जांच में मधुमेह मिलने पर इसका इलाज भी किया जा रहा है। मरीजों को जागरूक भी किया जा रहा है कि वह शुगर लेवल का भी ध्यान रखें।
-डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम