{"_id":"6609d21f8d2f43c3fe099e1c","slug":"working-with-society-is-priority-praveen-jangra-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109097-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज को साथ लेकर काम करना प्राथमिकता : प्रवीण जांगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज को साथ लेकर काम करना प्राथमिकता : प्रवीण जांगड़ा
Mon, 01 Apr 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा का जिलाध्यक्ष चुनाव से पहले समाज के गणमान्य लोगों ने प्रवीण कुमार जांगड़ा को अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा निर्विरोध प्रधान बनाकर मिसाल कायम की गई। अखिल भारतीय जांगिड़ समाज जिला चुनाव अधिकारी एडवोकेट हरीश जांगड़ा ने बताया कि अखिल भारतीय जांगिड़ समाज का हर तीन साल में चुनाव करवाकर प्रधान नियुक्त किया जाता है। इसी प्रकार वर्तमान अध्यक्ष का समय पूरा होने उपरांत प्रधान पद के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें जिले भर से जांगिड़ ब्राह्मण समाज के लोगों ने जिले का अध्यक्ष बनने के लिए चुनाव न करवाते हुए निर्विरोध तरीके से चंदन सिंह जांगड़ा की अध्यक्षता में प्रवीण जांगड़ा हसनपुर को अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा का जिला अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद क्षेत्रीय पर्यवेक्षक एडवोकेट राजपाल जांगड़ा द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को शपथ ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर रामेश्वर जांगड़ा, जोगिंदर, सुनील जांगड़ा, प्रदीप जांगड़ा, मास्टर रामफल, अजीत सिंह जांगड़ा, धर्मवीर माछरोली, महाबीर जांगड़ा, सतीश जांगड़ा, सुरेश शास्त्री, किशोर जांगड़ा, सत्यपाल वत्स ज य भगवान जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन