फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Workers should go among farmers and tell about anti-farmer policies: Poonia

किसानों के बीच जाकर किसान विरोधी नीतियों को बताएं कार्यकर्ता : पूनिया

Mon, 16 Sep 2024 04:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Workers should go among farmers and tell about anti-farmer policies: Poonia
15सीटीके22..भाजपा कार्यालय पर बैठक करते कार्यकर्ता। स्रोत:पार्टी

विज्ञापन
रोहतक। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया ने कहा, किसानों के बीच जाकर कार्यकर्ता बताएं कि कांग्रेस दलित व किसान विरोधी पार्टी है। भाजपा सरकार ने दोनों वर्गों के हितों के लिए फैसले लिए हैं। रविवार को पूनिया पार्टी प्रदेश कार्यालय में ओबीसी व किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
पूनिया ने कहा, कांग्रेस ने देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एकसूत्र में पिरोया है। मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया, मेडिकल शिक्षा में 27 प्रतिशत आरक्षण, केंद्रीय विद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, लॉ विश्वविद्यालय में ओबीसी वर्ग के छात्रों को 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया।
विज्ञापन

कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में ओबीसी क्रीमी लेयर की आय सीमा 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की। ओबीसी समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए 20 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति दी। किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दी है। दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार में किसानों का अपमान होता था। किसानों को दो-दो-तीन-तीन रुपये के चेक दिए जाते थे। पूनिया ने कहा कि कांग्रेस झूठ और भ्रमित करने वाली राजनीति करती है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने आरक्षण को लेकर अफवाह फैलाई। अब खुद राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि कांग्रेस आरक्षण खत्म करना चाहती है। इस मौके पर ओबीसी जिला अध्यक्ष सतीश चौधरी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राज कुमार सुनारिया के अलावा अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed