{"_id":"6949b179838a1a9d940e1269","slug":"workers-protest-against-tampering-with-mnrega-rohtak-news-c-17-roh1020-781810-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मनरेगा से छेड़छाड़ के विरोध में मजदूरों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मनरेगा से छेड़छाड़ के विरोध में मजदूरों का प्रदर्शन
Tue, 23 Dec 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
18...अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करती अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन की सदस्य। स्रोत : यूनियन
रोहतक। मजदूर संगठन सीटू के आह्वान पर रोजगार और आजीविका की गारंटी मिशन विधेयक 2025 के विरोध में लाखनमाजरा और लाहली में ग्रामीण मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन कर विधेयक की प्रतियां फूंकीं।
जिला प्रधान प्रकाश चंद्र, कोषाध्यक्ष कमलेश लाहली, खेत मजदूर यूनियन के संयोजक रामचंद्र बैंसी और किसान नेता बलवान सिंह ने बताया कि यह विधेयक असल में मनरेगा को कमजोर कर उसे खत्म करने की साजिश है। नेताओं ने कहा कि सरकार 125 दिन रोजगार देने का दावा कर रही है मगर विधेयक स्पष्ट करता है कि काम की गारंटी अब सार्वभौमिक नहीं रहेगी।
नेताओं ने कहा कि अब रोजगार गारंटी अधिकार न रहकर केंद्र की इच्छा पर निर्भर योजना बन जाएगी। उन्होनें कहा कि जल्द ही इस मजदूर विरोधी कानून के खिलाफ व्यापक आंदोलन किया जाएगा। विरोध कार्रवाई में धर्मपाल, राजेश, राजकुमार, बलवान सिंह सुंदर, सुनील, बाला, राधे, सोनू, सूमित्रा, सुमन मौजूद रहे।