फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Workers opposed the 'Bibi Ji Ram' scheme.

Rohtak News: मजदूरों ने बीवी जी राम योजना का किया विरोध

Fri, 03 Jul 2026 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Workers opposed the 'Bibi Ji Ram' scheme.
रेवाड़ी। एक जुलाई से शुरू की गई बीवी जी राम जी योजना को लेकर कई संगठनों ने सवाल उठाते हुए इसे मजदूरों के हितों के खिलाफ बताया है। उनका कहना है कि यह योजना मनरेगा की जगह लेने का प्रयास है। यह रोजगार की गारंटी देने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन

स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने कहा कि नई योजना में रोजगार मांगने के 15 दिन के भीतर काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान है लेकिन इसके भुगतान और राशि को लेकर स्पष्ट नियम तय नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायतों से विकास कार्यों के चयन का अधिकार छीन लिया गया है। अब यह निर्णय केंद्र सरकार की ओर से किया जाएगा। इससे स्थानीय आवश्यकताओं की अनदेखी हो सकती है। एआईयूटीयूसी के राज्य अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने भी योजना की आलोचना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण मजदूरों को मनरेगा जैसी रोजगार सुरक्षा नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की भूमिका सीमित होने से स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्य प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed