{"_id":"6670c8780c7d749f1c092072","slug":"work-stuck-due-to-lack-of-operators-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-111168-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ऑपरेटर की कमी से अटका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ऑपरेटर की कमी से अटका काम
Tue, 18 Jun 2024 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। परिवार पहचान पत्र में 12 बिंदुओं पर त्रुटि ठीक करने के लिए कैंप लगाए गए हैं, लेकिन अधिकतर जगहों पर ऑपरेटर न होने के कारण टीम लीडर केवल जन्मतिथि सत्यापन का काम ही पूरा कर पा रहे हैं। ऑपरेटर न होने के कारण बाकी बिंदुओं पर आई त्रुटियों को ठीक नहीं किया जा पा रहा। सोमवार को भी कैंप आयोजित किए गए। तीन जगहों पर न तो ऑपरेटर मिले और न ही कोई टीम लीडर मिला जबकि कुछ जगहों पर टीम लीडर थे, लेकिन उनके सत्यापन का काम पूरा हो चुका था। ऐसे में वह खाली बैठे नजर आए। परिवार पहचान पत्र में त्रुटि ठीक करने का काम 22 जून तक चलेगा। इस दौरान गांव व शहरी क्षेत्र में वार्ड अनुसार कैंप लगाए जा रहे हैं। 12 बिंदुओं पर त्रुटियों को ठीक करवाया जा सकता है।
तीन जगह नहीं मिला कोई
सोमवार को भी तीन जगहों पर कोई कर्मचारी नहीं मिला। शहर के सवेरा स्कूल, शहीद रमेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और सैनी धर्मशाला में न तो ऑपरेटर था और न ही कोई टीम लीडर मौजूद मिला। शहीद रमेश कुमार में सुबह कुछ लोग आए, लेकिन अंदर कोई कर्मी नहीं था। इस कारण लोग वापस लौट गए।
सत्यापन का काम पूरा
शहर के छावनी मोहल्ला, अग्रसेन स्कूल, दमकल केंद्र पर कर्मचारी मिले, लेकिन इनका सत्यापन का अधिकतर काम पूरा हो चुका था। टीम लीडर ने बताया कि उनके पास जो लिस्ट आई थी, उसमें 20 से 30 लोगों के नाम थे। उनमें से अधिकतर अपना सत्यापन करवा चुके हैं। कुछ समय न होने के कारण एक-दो दिन में आने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
लापरवाही करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाईएडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को ठीक करने के लिए जिले में 22 जून तक शहरी क्षेत्र के हर एक वार्ड और प्रत्येक गांव में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। नागरिक शिविरों में उपस्थित होकर अपने जन्म तिथि को सत्यापित करवा सकते हैं। अभी तक इन शिविरों में पहुंचकर काफी संख्या में नागरिक सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने आमजन से अपने निकट के शिविर में पहुंचकर पीपीपी संबंधित समस्याओं का समाधान करवाते हुए सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
इन कैंपों में फैमिली आईडी में बच्चे का नाम जुड़वाना, व्यवसाय, डुप्लीकेट मोबाईल नंबर, बैंक खाता से संबंधित कार्य, जन्म तिथि संबंधित कार्य, वैवाहिक स्थिति, परिवार पहचान पत्र से सदस्य का नाम हटवाना, सदस्य का नाम जुड़वाना, जाति, दिव्यांग डाटा दर्ज करवाना, पिता, माता, पत्नी या पति का नाम ठीक करवाने से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
मेरे पास सवेरा स्कूल व एक बहादुरगढ़ से ऑपरेटर न आने की शिकायत आई थी। उसके बाद ऑपरेटर को भेज दिया गया था। उसके बाद कोई शिकायत नहीं आई है।
सुनील कुमार, जिला प्रबंधक, सीएससी, झज्जर