फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Women's Under-23 T20 Trophy: Rohtak's Sonia took four wickets, Tanisha scored 43 runs.

महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी:: रोहतक की सोनिया ने चार विकेट लिए, तनिषा ने 43 रन बनाए

Sun, 30 Nov 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 30 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Women's Under-23 T20 Trophy: Rohtak's Sonia took four wickets, Tanisha scored 43 runs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी में रोहतक की सोनिया मेहंदियां ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। तनिषा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 रन बनाए। हालांकि, रोहतक की दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन करने के बाद हरियाणा की टीम को जिता नहीं पाए। तिरुवनंतपुरम में स्थित मंगलापुरम क्रिकेट मैदान में उत्तराखंड ने हरियाणा को 26 रन से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने 20 ओवर में सात विकेट पर 117 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से ज्योति ने 34 रन बनाए। हरियाणा की ओर से रोहतक की सोनिया मेहंदियां ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिए। सोनिया ने पहला विकेट नंदिनी के रूप में, दूसरा ए शाह, तीसरा दीपिका व चौथा विकेट कनक को आउट करके लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा, एक शानदार कैच भी पकड़ा। लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा की टीम 91 रन पर ऑलआउट हो गई। हरियाणा की ओर से सबसे ज्यादा रोहतक की तनिषा ओल्हान ने 43 रन बनाए। सोनिया ने 15 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed