फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   women suprvisor arrest with wrong medicine kit

जच्चा-बच्चा वार्ड के बाहर अवैध एमटीपी किट के साथ पकड़ी महिला सुपरवाइजर

Sat, 22 Feb 2020 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
women suprvisor arrest with wrong medicine kit
पीजीआईएमएस में पकड़ी गई गलत दवा।
रोहतक। रोहतक और झज्जर जिला स्वास्थ्य विभाग व ड्रग ऐंड कास्मेटिक विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को पीजीआईएमएस के जच्चा-बच्चा वार्ड के बाहर आउट सोर्स पर लगी सुपरवाइजर रेखा बलहारा को अवैध तरीके से एमटीपी किट बेचते पकड़ लिया। महिला पर एमटीपी एक्ट, आईएमएस एक्ट, ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के अलावा आईपीसी की धारा 420 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को पीजीआईएमएस थाना पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, महिला के समर्थन में कुछ लोगों ने टीम का विरोध किया, लेकिन टीम ने मौके पर पुलिस को बुला लिया और विभागीय कार्रवाई पूरी की। महिला यह किट कहां से लाई थी इसकी पूछताछ पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

झज्जर सिविल सर्जन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दोनों जिलों की स्वास्थ्य विभाग व ड्रग ऐंड कास्मेटिक विभाग की टीम शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे पीजीआईएमएस पहुंची। रोहतक से ड्रग कंट्रोलर मंदीप मान ने बताया कि कार्रवाई में झज्जर स्वास्थ्य विभाग की टीम से डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. आंचल त्रिपाठी, डीसीओ संदीप हुड्डा, रोहतक स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमनजीत कौर शामिल थे। डिप्टी सीएमओ एवं पीएनडीटी प्रभारी झज्जर डॉ. आंचल त्रिपाठी ने बताया कि डॉ. ममता वर्मा व अन्य सदस्यों की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। डॉ. ममता को फर्जी ग्राहक बनाकर उसे किट खरीदने के लिए 500 के दो नोट दिए गए थे। इसके बाद डॉ. ममता ने योजना अनुसार कमला नगर निवासी आउटसोर्सिंग सुपरवाइजर रेखा बलहारा से संपर्क किया। 1000 रुपये लेकर जब रेखा ने एमटीपी किट दी तो उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धर दबोचा। टीम को महिला के बैग से डॉ. ममता वर्मा की ओर से दिए गए 500-500 के दो नोट भी बरामद किए। वहीं, महिला के खिलाफ कार्रवाई होते देख कुछ लोग आरोपी के समर्थन में आए और हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर टीम ने पुलिस बल बुला कर महिला को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताया कि जिन एक्ट में महिला पर मामला दर्ज हुआ है उसे पांच साल तक की सजा हो सकती है। एमटीपी किट लाइसेंस होल्डर के पास ही मिल सकती है। इसका प्रयोग करने की अनुमति केवल महिला रोग विशेषज्ञ को ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed