फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   marriage without divorce with brother-in-law

एक युवक ने सात दिन के अंदर दो बहनों से की शादी, एक पहले से थी विवाहित, पंडित भी फंसा

Wed, 08 Jan 2020 03:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 08 Jan 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
marriage without divorce with brother-in-law
सांकेतिक तस्वीर
एक युवक ने सात दिन के अंदर दो बहनों से शादी कर ली और दोनों में एक पहले से ही विवाहित थी। यह अजीबोगरीब मामला रोहतक में सामने आया। महम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ट्रक चालक काम में व्यस्तता के कारण उसकी साली की शादी में शामिल नहीं हो सका, जिसके बाद उसकी पत्नी ससुराल से सोने के आभूषण सहित ढाई लाख की नकदी लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन


फरार होने के बाद महिला ने उसकी छोटी बहन के पति से कोर्ट मैरिज कर ली। उल्लेखनीय है कि जिस युवक ने 10 दिसंबर को कोर्ट में जिस महिला से शादी की है, उससे पहले उसने उसकी छोटी बहन से 3 दिसंबर को शादी की थी। कोर्ट मैरिज करने के बाद छोटी बेटी अपनी मां के साथ रह रही है, जबकि पहले से विवाहित व्यक्ति की पत्नी छोटी बहन के पति से दूसरी शादी करने के बाद उसी के साथ रह रही है।
विज्ञापन


इसकी शिकायत ट्रक चालक ने सीएम विंडो पर दी, जिसके बाद महम थाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सास, पत्नी, भिवानी निवासी दोनों बहनों के पति और पंडित के खिलाफ धारा 120बी, 406 व 494 के तहत के केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आभूषण उठाने के बाद ससुराल में जल्द वापस आने की कही थी बात

महम थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रक चलाता है। उसकी भिवानी निवासी महिला से 11 अगस्त 2019 में शादी हुई थी। 25 नवंबर को उसका साला पत्नी को लेने घर आया था, जिसने आकर कहा कि 3 दिसंबर 2019 को उनकी बहन की शादी है। शादी की बात कहकर वह उसे अपने साथ ले गया।

व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी गाड़ी लेकर अहमदाबाद के लिए निकल गया था। पत्नी के वहां पहुंचने के बाद दंपती की रोजाना बातचीत होती थी। व्यक्ति ने बताया कि 3 दिसंबर को उसकी साली की शादी भिवानी निवासी एक युवक के साथ होनी थी। शादी वाले दिन वह गाड़ी लेकर बाहर गया हुआ था, जिस कारण वह साली की शादी में नहीं पहुंच सका।

5 दिसंबर 2019 को व्यक्ति की पत्नी महम स्थित घर पर आई, जो घर से सोने की अंगूठी, सोने की चेन, सोने का टिक्का, सोने के कानों के बाली, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पाजेब और घर पर रखी ढाई लाख की नकदी ले गई। वह घर से जाते समय ससुराल पक्ष के लोगों को जल्द आने की बात कहकर गई थी।

पंडित बना गवाह, बोला - अविवाहित है महिला

5 दिसंबर को महिला ससुराल से आभूषण और नकदी लेकर चली गई थी। 7 दिसंबर तक भी वह अपने पति को फोन कर उसका हाल चाल जानती रही। 9 दिसंबर को उसकी पत्नी ने उसे फोन कर कहा कि वह अब उसके साथ नहीं रह सकती है। 10 दिसंबर को उसकी पत्नी ने व्हाट्सएप पर एक मैरिज सर्टिफिकेट भेजा, जिसमें उसकी पत्नी ने अपने जीजा निवासी भिवानी से शादी कर ली।

व्यक्ति ने आरोप लगाया कि ये शादी उसकी सास और एक पंडित ने मिली भगत से करवाई है। व्यक्ति की शादी करवाने में भी वही पंडित था। इसके बाद 3 दिसंबर को छोटी बहन की शादी करवाने वाला भी वही पंडित था। 10 दिसंबर को भी यही पंडित कोर्ट में महिला के अविवाहित होने का गवाह बना और महिला की छोटी बहन के पति के साथ कोर्ट मैरिज करवाई।

व्यक्ति ने बताया कि उसकी सास ने 3 दिसंबर को अपनी छोटी बेटी की भी शादी उक्त युवक से ही की थी। शादी के बाद छोटी बेटी अपनी मां के साथ रह रही है, जबकि पहले से विवाहित व्यक्ति की पत्नी छोटी बहन के पति से दूसरी शादी करने के बाद उसी के साथ रह रही है। वहीं, जांच अधिकारी एसआई नीलम ने बताया कि व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed