फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Women's Hockey Championship : MDU said the lopsided defeat of Tamil Nadu

महिला हॉकी चैंपियनशिप : एमडीयू ने तमिलनाडु को दी एकतरफा मात

Fri, 18 Mar 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 18 Mar 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
Women's Hockey Championship : MDU said the lopsided defeat of Tamil Nadu
हॉकी खेल - फोटो : अमर उजाला
एमडीयू में शुरू हुई आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वूमन हॉकी चैंपियनशिप के लीग मैच में मेजबान ने जीत के साथ शुरुआत की। एमडीयू की टीम ने अन्ना मलाई यूनिवर्सिटी तमिलनाडु को 11-0 से हराकर दमदार आगाज किया। इससे पहले, डॉ. मंगल सेन मल्टीपर्पज जिम्नेजियम हाल में स्पर्धा की उद्घाटन बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. मारकंडे आहूजा ने बतौर मुख्यातिथि किया।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में मेजबान एमडीयू के खिलाड़ियों ने तमिलनाडु को खूब छकाया। तमिलनाडु की टीम गोल को तरसती रही वहीं एमडीयू के खिलाड़ी गोल पर गोल दागते रहे। दूसरे मैच में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट की टीम को भी एकतरफा मुकाबले में 14-0 से हराया।
विज्ञापन


इसके बाद मंगलौर यूनिवर्सिटी ने आरडीवी जबलपुर को 13-0 से मात दी। शिवाजी यूनिवर्सिटी ने मैसूर यूनिवर्सिटी को 2-0 हराया। इसके साथ ही शिवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर और कुरुक्षेत्र विवि को बाई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंची हॉकी खिलाड़ी तथा हरियाणा पुलिस की अधिकारी ममता खरब ने कहा कि वह आज जिस मुकाम पर हैैं, यह हॉकी की वजह से है। उन्होंने सभी टीम को शुभकामनाएं दीं। एमडीयू के वीसी प्रो. बीके पूनिया ने कहा कि हॉकी में भारत का गौरवशाली इतिहास रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed