{"_id":"36a5d95b3fa510789199de1d1696967d","slug":"women-beat-against-man-in-panchayat-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुषों को मात देकर महिलाओं ने कब्जाई चौधराहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुषों को मात देकर महिलाओं ने कब्जाई चौधराहट
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 12 Jan 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में महिलाओं ने जहां अपने लिए आरक्षित गांवों में चौधर की जंग
विज्ञापन
में ताल ठोंकी और वहां सरपंच बन गई। वहीं सामान्य सीटों पर भी महिलाओं ने
सरपंच बनने के लिए मैदान में उतरकर चौधर का ताज भी अपने सिर पर रखा। रोहतक
ब्लॉक के हुमायुंपुर गांव में जहां 10 पुरुष प्रत्याशी मैदान में उतरे थे,
वहीं केवल 3 महिलाएं चौधर की जंग लड़ रही थीं।
इस सामान्य सीट पर पुरुषों को मात देकर प्रत्याशी गीता ने जीत दर्ज की। सांपला ब्लाक के इस्माइला 9बी और 11 बी भी सामान्य सीट थी। वहां भी महिलाएं आगे रहीं। इस्माइला 9बी में होशियारी और 11बी में संतोष के सिर चौधर का ताज सजा। वहीं समचाना में दो पुरुषों को अकेली महिला टक्कर दे रही थीं। वहां कुसुमलता ने जीत हासिल की।