फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Women arrived to register for the Lado Laxmi scheme.

Rohtak News: लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पंजीकरण कराने पहुंची महिलाएं

Sat, 25 Oct 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 25 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Women arrived to register for the Lado Laxmi scheme.
25जेएनडी25 : लाडो लक्ष्मी योजना में पंजीकरण करवाते हुए महिलाएं। संवाद।
नरवाना। नगर परिषद कार्यालय परिसर में शनिवार से लाडो लक्ष्मी योजना के तहत दो दिवसीय पंजीकरण कैंप की शुरुआत हुई। योजना का लाभ उठाने के लिए काफी संख्या में महिलाएं सुबह से ही कैंप स्थल पर पहुंचीं।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रशासन ने पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए चार काउंटर स्थापित किए और 12 कर्मचारियों के साथ आंगनवाड़ी वर्करों की भी ड्यूटी लगाई। कैंप शुरू होने से पहले ही पात्र लाभार्थियों को फोन के माध्यम से सूचना देकर कार्यालय बुलाया गया था।
विज्ञापन

शहर की 2800 महिलाओं के नाम सूची में शामिल थे जिनमें से अधिकांश महिलाएं अपने दस्तावेजों के साथ पंजीकरण के लिए पहुंचीं। कुछ महिलाओं के दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर उन्हें दुरुस्त करवाने की सलाह दी गई। योजना के तहत वही महिलाएं पात्र मानी जाएंगी जिनकी आयु 23 वर्ष से अधिक और परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। साथ ही, महिला का कम से कम 15 वर्ष से हरियाणा का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं। पंजीकरण के लिए हरियाणा निवासी प्रमाण-पत्र, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बिजली बिल, विवाहित महिला के लिए ससुराल पक्ष के आधार कार्ड, एचकेआरएन पंजीकरण नंबर यदि निगम में कार्यरत हैं, परिवार के वाहनों का विवरण और महिला के बैंक खाते की जानकारी आवश्यक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed