फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman murdered by strangulation with sardine, husband missing

चुन्नी से गला घोंट कर महिला की हत्या, पति लापता

Sun, 02 Jan 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered by strangulation with sardine, husband missing
महिला की मौत के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। संवाद
रोहतक। शहर थाना इलाके के शास्त्री नगर में 34 वर्षीय महिला की हत्या हो गई। हत्या चुन्नी से गला घोंट कर की गई है। पुलिस को बिस्तर पर मृत पड़ी महिला के गले पर निशान व पास ही पड़ा चुन्नी मिला है। घटना सामने आने के बाद से महिला का पति लापता है। हत्या की वजह दंपती के बीच घरेलू कलह बताई जा रही है। पुलिस ने महिला के भाई के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस थाने में किसी ने महिला की संदिग्ध मौत की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को गला घोंट कर महिला की हत्या का संदेह है। महिला के गले पर मिले निशान व मौके से बरामद हुई चुन्नी भी कुछ यही बयां कर रहे हैं। एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया भी सूचना के बाद मौके पर पहुंची व तथ्य जुटाने का प्रयास किया। मृतका के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 15 साल का व बेटी 13 साल की है। पति मंजीत मौके से गायब है। वह देर शाम तक भी घर नहीं लौटा था। पुलिस की मानें तो पति शराब पीता था। इसके चलते घर में झगड़ा रहता था। पुलिस को संदेह है कि अनबन के चलते यह हत्या हुई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोनीपत के गोपालपुर गांव की रहने वाली पूनम की शादी मूलरूप से बहु अकबरपुर हाल शास्त्री नगर निवासी मंजीत के साथ से हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। महिला का पति अधिकतर घर से बाहर रहता था। शुक्रवार रात वह करीब एक माह बाद अपने घर पहुंचा था। शनिवार सुबह बच्चे स्कूल चले गए। उस समय वह बाहर वाले कमरे में था। छुट्टी के बाद जब बच्चे घर पहुंचे तो मकान का मेन गेट बंद था। वह काफी देर तक बाहर खड़े रहे। इसके बाद खुद ही गेट खोलकर अंदर गए। अंदर वाले कमरे में फर्श पर मां का शव पड़ा देखा। उसके गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। पिता वहां पर नहीं था। बच्चों ने उसे उठाकर बेड पर लिटाया और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर डीएसपी डॉ. रवींद्र सिंह व शहर थाना प्रभारी राकेश सैनी मौके पर पहुंचे। पुलिस देर रात तक मामले की जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शास्त्री नगर में पूनम नाम की महिला की हत्या का केस दर्ज किया गया है। उसके भाई नरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस में रखवा दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
- इंस्पेक्टर राकेश सैनी, प्रभारी शहर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed