{"_id":"6a21ebf1d44835ea53044cd6","slug":"woman-forgets-purse-on-scooter-in-market-police-traces-her-using-mobile-location-rohtak-news-c-17-roh1019-867340-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बाजार में स्कूटी पर पर्स भूली महिला, मोबाइल लोकेशन से पुलिस ने किया ट्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बाजार में स्कूटी पर पर्स भूली महिला, मोबाइल लोकेशन से पुलिस ने किया ट्रेस
विज्ञापन
रोहतक। झज्जर के कस्बे बेरी से खरीदारी करने रोहतक के किला रोड बाजार में आईं प्रवीणा वीरवार दोपहर अपना पर्स एक स्कूटी पर भूल गई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर जल्द उसे बरामद कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब दो बजे प्रवीणा किला रोड चौकी में पहुंची। कहा कि वह बाजार में पर्स भूल गई है। पर्स में सोने की दो अंगूठियां, 20 हजार की नकदी व मोबाइल फोन हैं। फोन चालू है लेकिन कोई उठा नहीं रहा है।
हवलदार प्रवीण मलिक ने तुरंत साइबर सेल से संपर्क किया। फोन की लोकेशन के आधार पर टीम किला रोड एसोसिएशन के सरप्रस्त श्याम मिनौचा की दुकान के पास पहुंची। पूछने पर मिनौचा ने बताया कि महिला पर्स एक स्कूटी पर भूल गई थी। उसे सुरक्षित रखवा दिया था। इसके बाद प्रवीणा ने पर्स की जांच की तो सामान सुरक्षित मिला। महिला ने व्यापारी व पुलिस का धन्यवाद किया।