फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman falls while boarding moving train, rescued safely after 35 seconds

Rohtak News: चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरी महिला, 35 सेकंड बाद सकुशल निकाली गई

Mon, 09 Oct 2023 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 09 Oct 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Woman falls while boarding moving train, rescued safely after 35 seconds
ट्रेन के नीचे आने वाली महिला को बाहर निकालने के बाद जानकारी लेती महिला कांस्टेबल पिंकी। स्रोत
रोहतक।
विज्ञापन

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। यह कहावत आज यहां रेलवे स्टेशन पर साबित हो गई। दरसल, रेलवे स्टेशन पर सुबह प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची पातालकोट एक्सप्रेस में चढ़ते समय एक महिला नीचे पटरियों पर जा गिरी। महिला सूझबूझ से प्लेटफार्म और पटरियों के मध्य में होने वाले स्थान के बीच लेट गई। 35 सेकेंड बाद ट्रेन ठहरने पर महिला को बाहर निकाला गया। महिला को सकुशल पाकर सबने राहत की सांस ली।
सुबह 9 बजकर 47 मिनट पर पातालकोट एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर पहुंची और 9 बजकर 49 मिनट पर ट्रेन चल पड़ी। इसी दौरान तीन बच्चों व पति समेत एक महिला ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। ट्रेन में पहले महिला का पति उसके बाद उसके दो बच्चे व कुछ सामान ट्रेन की खिड़की पर रख दिया। जैसे ही महिला ने बैग को खिड़की से अंदर की तरफ धकेलना चाहा तो संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफाॅर्म और चलती ट्रेन के बीच से नीचे पटरियों के बीच जा गिरी। इससे स्टेशन पर मौजूद महिला कांस्टेबल पिंकी व एएसआई श्रीभगवान समेत अन्य यात्रियों ने ट्रेन को रोकने के लिए आवाज लगाई। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने ट्रेन की चेन को खींचा और वह अचानक से रूकी। इस दौरान महिला 35 सेकेंड तक पटरी और प्लेटफार्म के बीच लेटी रही। महिला को किसी तरह की चोट नहीं लगी। ट्रेन रुकते ही कांस्टेबल पिंकी ने महिला को बाहर निकाला और कहीं पर चोट न हो इसकी जांच की।
विज्ञापन


बाहर निकलते ही महिला स्टेशन पर बच्चों की तरफ दौड़ी
महिला को जैसे ही बाहर निकाला गया तो वह तुरंत ट्रेन के इंजन की तरफ बच्चों का नाम पुकारते हुए तेजी से दौड़ पड़ी। जबकि बच्चे उसके ट्रेन में मौजूद थे। उसी समय महिला का पति ट्रेन से उतरा और उसको संभाला। लेकिन महिला घबराई हुई थी, पुलिस द्वारा कुछ भी पूछने पर वह जवाब नहीं दे पा रही थी। महिला पुलिस ने भी जानकारी लेने की पूरी कोशिश की, लेकिन महिला व उसके पति ने कुछ नहीं बताया। पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन में ही बैठकर वह अपने गंतव्य स्थान की तरफ चल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed