फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman crossing the road hit by a bike; suffers fractures in her arms and legs.

Rohtak News: सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, हाथ-पैर में फ्रैक्चर

Wed, 10 Jun 2026 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Woman crossing the road hit by a bike; suffers fractures in her arms and legs.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। झज्जर रोड स्थित करौंथा के सतलोक आश्रम में सत्संग में शामिल होने आई फरीदाबाद की बाबूवती (56) सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा सोमवार सुबह झज्जर रोड पर उस समय हुआ जब वह सड़क पार कर रही थीं।
शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में अश्वनी ने बताया कि उसकी मां बाबूवती करौंथा स्थित सतलोक आश्रम में चल रहे सत्संग में शामिल होने आई थीं। सुबह करीब 9:15 बजे सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद आश्रम के सेवादारों ने घायल महिला को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जांच में महिला के हाथ और पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई। बाद में परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि बाइक झज्जर जिले के शेरिया गांव निवासी दीपांशु चला रहा था। शिकायत के आधार पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed