फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman absconds after feeding intoxicants to her in-laws

Rohtak News: ससुरालियों को नशीला पदार्थ खिलाकर महिला फरार

Mon, 09 Sep 2024 04:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Woman absconds after feeding intoxicants to her in-laws

विज्ञापन
रोहतक। सिटी थानाक्षेत्र से एक महिला परिवार के लोगों को खाने में नशीला पदार्थ देकर नकदी-जेवरात लेकर फरार हो गई। अगले दिन परिवार के लोगों को जब होश आया तो महिला नहीं मिली। घर से नकदी-जेवरात भी गायब थे। पति की ओर से थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। घटना के पीछे में घर में आपसी विवाद बताया जा रहा है।

सिटी थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला का ससुरालियों से विवाद चल रहा है। 6 सितंबर की रात को महिला ने भोजन बनाते समय उसमें नशीला पदार्थ मिला दिया। रात को खाने के बाद सभी बेहाेश हो गए। इसके बाद महिला घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। अगले दिन दोपहर बाद जब होश आया तो परिवार के लोगों ने आपस में घटना के बारे पूछा। महिला के लापता होने पर उसी पर संदेह हुआ। उसका मोबाइल भी बंद मिला। पति समेत परिवार के लोगों ने दो दिन तक उसे तलाश किया। जब कोई पता नहीं चला तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि महिला ने परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ दिया था। उनके बेहोश होने के बाद महिला चली गई। अब उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed