फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   without thermal scaning not entry in police line

सोनीपत में पुलिसकर्मी कारोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला पुलिस का फैसला, बिना थर्मल स्कैनिंग पुलिस लाइन में प्रवेश नहीं

Mon, 27 Apr 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
without thermal scaning not entry in police line
27सीटीवाई01वीकेपी : पुलिस लाइन के गेट पर ड्यूटी से लौटे पुलिसकर्मी की थर्मल स्कैनिंग करते तैनात कर् - फोटो : RohtakCity
रोहतक। सोनीपत में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के कोविड-19 पॉजिटिव मिलने से पहले ही रोहतक पुलिस महकमा सतर्क है। न केवल नाकों पर जवानों की हेल्थ जांच हो चुकी है, बल्कि अब पुलिस लाइन में ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मियों की भी बिना थर्मल स्कैनिंग के इंट्री नहीं होगी। इसके लिए 24 घंटे के लिए टीम की गेट पर ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर विभाग की हेल्थ विंग ने प्रवासियों को छोड़कर लौटे पांच पुलिसकर्मियों सहित 15 कर्मचारियों को क्वारंटीन किया है। इन सभी के सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान करीब एक माह पहले प्रशासन ने 500 के करीब प्रवासी परिवारों को शेल्टर होम में रखा था। अब सरकार की हिदायत पर पंजाब, यूपी व उतराखंड के प्रवासी श्रमिकों को रोडवेज की बसों से दो दिन के अंदर उनके घर छोड़ा गया है। तीनों राज्यों का अब जिले में कोई ऐसा प्रवासी नहीं है, जो शेल्टर होम में ठहरा हो। प्रवासी श्रमिकों को छोड़ने गई टीमें वापस लौट चुकी हैं। इसमें रोडवेज के पांच ड्राइवर, दो कंडक्टर, राजस्व विभाग के दो पटवारी व पांच पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस जवानों में तीन कांस्टेबल व दो हवलदार हैं। पुलिस लाइन में न केवल पुलिस के जवान, बल्कि करीब 150 पुलिसकर्मियों के परिवार भी रह रहे हैं। पुलिस अधीक्षक की सख्त हिदायत है कि किसी भी व्यक्ति को बिना जांच पड़ताल व थर्मल स्कैनिंग के अंदर न जाने दिया जाए।
विज्ञापन

पुलिस के जवानों पर न केवल खुद की, बल्कि पूरे जिले की सुरक्षा का जिम्मा है। कोरोना महामारी को लेकर पुलिसकर्मियों का गहराई से ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस लाइन के गेट पर ड्यूटी से लौटने वाले ही नहीं, हर जवान की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गोरखापाल राणा, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed