{"_id":"660dbdf463c264cf260d6847","slug":"wish-for-happiness-and-prosperity-by-worshiping-the-favorite-goddess-rohtak-news-c-17-roh1020-395146-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: इष्ट देवी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: इष्ट देवी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। चैत्र माह के पहले बुधवार को माता दरवाजा स्थित शीतला माता के मंदिर में मेला लगा। मेले में हजारों की संख्या श्रद्धालु पहुंचे और अपनी इष्ट देवी की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
शीतला माता के मंदिर में भक्तों का पहुंचना मंगलवार देर रात से ही शुरू हो गया जो बुधवार शाम तक चलता रहा। श्रद्धालु माता के लिए पूजा की सामग्री अपने माथे पर रख कर पहुंचे।
छोटे-छोटे बच्चों ने अपने माता-पिता के कंधे पर बैठकर मेले का आनंद लिया। मंदिर परिसर के पास मिल रही वस्तुओं को खरीदा। भक्तों ने मां को चूड़ी, बिंदी, सिंदूर व साड़ी आदी चढ़ाए। दर्शन को कतार में लगे श्रद्धालु माता शीतला के जयकारे लगाते रहे। इससे पूरा मंदिर गुंजायमान हो गया।