फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Winners honored with gifts on Agrasen Jayanti

Rohtak News: अग्रसेन जयंती पर विजेताओं को उपहार देकर किया सम्मानित

Fri, 04 Oct 2024 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Winners honored with gifts on Agrasen Jayanti
04सीटीके53..महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन नगर में आयोजित समारोह में शानदार प्रस्तुति पर बच्च
रोहतक। महाराजा अग्रसेन जयंती पर महाराजा विकास ट्रस्ट की ओर से एक ईंट एक रुपया चौक स्थित अग्रसेन नगर में बन रहे भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में अग्रवाल समाज के महिलाओं, पुरुषों और गणमान्य व्यक्तियों व बच्चों ने भाग लिया। इसके साथ ही विभिन्न तरह के लक्की ड्राॅ निकाले गए।
विज्ञापन

यहां विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। अग्रवाल समाज के होनहार बच्चों को भी सम्मानित किया गया। विकास ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि ट्रस्ट मार्गदर्शन व चेयरमैन राजेश जैन, समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी विजय बंसल, समारोह की अध्यक्षता पूर्व मेयर मनमोहन गोयल व भाजपा कार्यकर्ता अजय बंसल रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
महिलाओं ने ग्रुप बनाकर की डांडिया
समारोह में महाराजा अग्रसेन के जयकारे गूंजे। इसके बाद महिलाओं ने ग्रुप बनाकर डांडिया नृत्य किया। साथ ही अतिथियों ने पूरे साल में विवाह की बनाई गई पत्रिका का विमोचन किया। बाहर से आए कलाकार व वैश्य संस्था के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाराजा अग्रसेन के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका भी दिखाई। यहां मंच संचालन परम भूषण आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाषण और ड्राइंग के विजेताओं को किया सम्मानित
बच्चों की ड्राइंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता व कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय को आए विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया व अटूट भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed